एक्सप्लोरर

Etawah: मां-बेटे ने SSP ऑफिस में की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने छीना केरोसीन का डिब्बा

इटावा में दबंगों से परेशान मां बेटे ने SSP ऑफिस के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने पीड़ित मां बेटे को समझा बुझाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया.

Uttar Pradesh News: इटावा (Etawah) कचहरी में आज दोपहर एसएसपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बूढ़ी मां और उनके बेटे ने बोतल से केरोसिन डाल आत्मदाह का प्रयास किया. गनीमत रही कि कार्यालय गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने दौड़कर लड़के के हाथ से केरोसिन की बोतल छीन कर फेंक दी. केरोसिन पड़ने से मां बेटे पूरी तरह भीग चुके थे. इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने दोनों मां बेटों पर पानी डाला. 

दबंग घर में घुस कर करते थे मारपीट
घटना के वक्त एसएसपी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे जानकारी मिलने पर आनन-फानन में एसपी सिटी कपिल देव सिंह कचहरी पहुंचे. कचहरी पहुंच कर एसएसपी मां बेटे से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी के लिए थाना सिविल लाइन लेकर आए. पीड़ित बूढ़ी महिला ने बताया कि वह थाना सिविल लाइन के विजयपुरा गांव की रहने वाली हैं. जहां पर गांव के ही कुछ दबंग उनके साथ घर में घुसकर मारपीट करते हैं शिकायत करने पर थाना पुलिस के द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. 

दबंगों ने मोबाइल की मांग की
वहीं संबंधित चौकी का एक सिपाही दबंगों के साथ मिलकर परेशान करता है और एक मोबाइल की मांग कर रहा है. वहीं इस बारे में बूढ़ी महिला के बेटे ने बताया कि गांव के ही दबंग भूरे तिवारी और प्रमोद अवस्थी मां के साथ अभद्रता करते हैं. थाने में शिकायत करने पर रात में घर पर आकर गाली गलौज की गई. वहीं चौकी के सिपाही भी दबंगों के साथ मिले हुए हैं. गांव का दबंग प्रधान लल्ले तिवारी और प्रमोद अवस्थी सत्ताधारी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं. इस बारे में एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने कहा कि इनकी समस्या का निराकरण कराया जा रहा है. जो भी तहरीर लिख कर देंगे उसके अनुसार कार्यवाही कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-

UP News: 'गारंटी लेता हूं हिन्दू थे ओवैसी, बाबा के पिता का नाम था तुलसीदास', बीजेपी सांसद का विवादित बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
Gonda News: गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget