एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा में सभासदों ने नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ दिया धरना, जानें- क्या है उनकी मांग

इटावा में नगरपालिका चुनाव आते ही सभासदों ने नगरपालिका चैयरमेन और अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर धरना दिया.

UP News: इटावा नगरपालिका चुनाव (Etawah Municipal Elections) की आहट होते ही सभासदों ने नगरपालिका चैयरमेन एवं नगरपालिका अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. सभासदों ने अधिशाषी अभियंता एवं चैयरमेन के विरुद्ध नगरपालिका गेट पर धरना दिया और विकास कार्य न कराये जाने को लेकर विरोध जताया. 25 से ज़्यादा सभासदों ने भीषण गर्मी में नगरपालिका गेट पर धरना दिया. इन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्डो में विकास काम नहीं कराए गए ऐसे में वो नगरपालिका चुनाव में लोगों के पास कैसे जाएंगे. 

नगरपालिका के सभासदों का विरोध प्रदर्शन
इटावा में नगरपालिका परिषद के 40 वार्डो में जनसमस्याओं को लेकर आज दो दर्जन से ज़्यादा सभासदों ने नगरपालिका गेट पर धरना दिया. इन लोगों ने नगरपालिका के अधिशाषी अभियंता एवं नगरपालिका चैयरमेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान मौके पर पहुँचे अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने सभासदों से बातचीत की और वहीं गेट पर बैठकर सभासदों को समझाने की कोशिश की. इस प्रदर्शन में सभासद शरद बाजपेई, विकास तोमर (हीरू), अतुल पचौरी, उमेश चन्द्र, लीलावती राजपूत, सुरेंद्र कुमार भल्लू, शोभाराम, शफीक मस्त खां, रहीस, जुगनू, गजराज सिंह कुशवाहा, रमेश चन्द्र, प्रमोद कुमार, श्याम सिंह, जगराम सिंह, शशि देवी, आरिफ, अमित कुमार मौजूद रहे. 
 
वार्ड में विकास काम कराने की मांग
सदर नगर पालिका परिषद के करीब 25 सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में जनसमस्याओं की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के मुख्य गेट पर भरी दोपहरी मे धरना देकर विरोध प्रकट किया. दरअसल नवंबर में नगर पालिका के चुनाव होने हैं ऐसे में सभासदों को अब यह चिंता सताने लगी है कि आने वाले चुनाव में जनता के सामने कैसे जाया जाए, क्योंकि नगर पालिका परिषद इटावा में कई वार्डो में जनसमस्याओं को लेकर काम अधूरे पड़े है. ऐसे में उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ सकता है. यही वजह है कि साढ़े चार साल बीत जाने के बाद उन्हें लोगों की परेशानियों की याद आ रही है. 
 
सभासदों ने लगाया ये आरोप
सभासदों का कहना हैं कि वो लोग स्ट्रीट लाइट, वाटर कूलर लगवाने और टेंडर खोलने की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर धरने पर बैठ है. चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ के आश्वासन के बाद सभासदों ने धरना स्थगित कर चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी न हुईं तो वह फिर धरने पर बैठ जाएंगे. हालांकि धरने पर सभी सभासद मौजूद नहीं थे 40 सभासदों में से करीब 25 सभासद प्रदर्शन में शामिल हुए. सभासदों की मांग है कि भीषण गर्मी को देखते हुए वार्डों में पुराने वाटर कूलरों की मरम्मत के साथ नए वाटर कूलर लगाए जाएं, नगर पालिका में 8 माह से राज्य वित्त व 15 वां वित्त के टेंडर निरस्त कराए जा रहे हैं. जिससे वार्डों में टूटी गलियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है, बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इसलिए टेंडरों को शीघ्र खुलवाया जाए. 

चेयरमैन ने दिया ये आश्वासन
वहीं दूसरी तरफ चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कहा कि लाइटों और वाटर कूलर की व्यवस्था एक सप्ताह में ही जाएगी. कुछ वार्डों में लाइटें लग चुकी है जहां नही लगीं है वहां लग जायेगी. चेयरमैन ने टेंडर खोलने के लिए लिखित रूप से दिया है. शीघ्र ही टेंडर खोलने की व्यवस्था भी हो जाएगी.  ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि लाइटों के लिए ऑडिट हो चुका है, वाटर कूलर के लिए भी टेंडर हो चुका है ये समस्याएं शीघ्र दूर हो जाएंगी. 

ये भी पढें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले! न्यायिक सेवा नियमों में बदलाव, बुंदेलखंड में डेयरी प्लांट को मंजूरी
UP News: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले! न्यायिक सेवा नियमों में बदलाव, बुंदेलखंड में डेयरी प्लांट को मंजूरी
UP LPG Crisis: यूपी में एलजीपी संकट जारी, नोएडा में बिना बुकिंग कराए हो रहा खेला! लोगों ने जाम की सड़क
UP LPG Crisis: यूपी में एलजीपी संकट जारी, नोएडा में बिना बुकिंग कराए हो रहा खेला! लोगों ने जाम की सड़क
LPG Crisis News Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन, पटना में हेल्पलाइन शुरू
Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन, पटना में हेल्पलाइन शुरू
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget