एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के 300 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Etawah News: इटावा के सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र सुबह से ही उग्र दिखाई दिए. उन्होंने कॉलेज में कई तरह की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई. भूख हड़ताल की खबर सुनते ही प्रिंसिपल भी वहां पहुंच गए.

Etawah News: इटावा सैफई (Saifai) के मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में आज सुबह से करीब 300 खिलाड़ी भूख हड़ताल पर चले गए. छात्रों ने यहां अच्छी डाइट, स्पोर्ट्स किट और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया. भूख हड़ताल की खबर मिलते ही स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल वहां पहुंचे और सभी छात्रों की परेशानियों को सुना. प्रिंसिपल ने इस मामले में 5 सदस्य कमेटी बनाई है और 2 दिन के अंदर सभी समस्याओं का निदान करने की बात कही, जिसके बाद कहीं जाकर छात्रों ने अपना विरोध खत्म किया. 

इटावा के सैफई गांव में बने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्कूल के स्पोर्ट्स के छात्र आज सुबह से ही काफी उग्र दिखाई दिए, छात्रों का कहना है कि हम लोगों को अच्छी डाइट नहीं मिल रही परिसर में गंदगी ही गंदगी रहती है. स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की फर्स्ट ऐड व्यवस्था नहीं है. ये छात्र खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं लेकिन समय से किताबें नहीं मिली हैं. यहां पर संबंधित विषयों के टीचर तक मौजूद नहीं है. इस कॉलेज में प्रिंसिपल ना होने के कारण सैफई तहसील के एसडीएम को प्रिंसिपल का चार्ज मिला है वह खुद कभी-कभी आकर बच्चों को भूगोल पढ़ाते हैं. 

इस वजह से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

छात्रों ने आरोप लगाया कि यहां पर गंदगी के माहौल है और सुविधाओं की कमी है जिसकी वजह से इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यही नहीं छात्रों को स्पोर्ट्स से सबंधित सामग्री भी वितरित नहीं की गई है. छात्रों का छात्रावास में सुरक्षा को लेकर कोई भी इंतजाम बात नहीं है जो भी सामान छात्र अपने घर से लाते हैं वह आए दिन चोरी हो जाता है और प्रशासन किसी तरह की कोई भी सुध नहीं लेता है. इन तमाम परेशानियों की वजह से 400 से ज्यादा छात्रों ने आज सुबह से ही स्कूल प्रबंधन को इस बात से अवगत कराया लेकिन किसी ने उनकी सुध तक नहीं ली.

छात्रों की भूख हड़ताल की खबर जब मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने यहां सभी छात्रों की समस्याओं को सुना और इनके निदान के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया. ये कमेट दो दिन के अंदर सभी समस्याओं का निदान करेगी. इस बात उन्होंने हड़ताल पर बैठे सभी छात्रों को समझा कर खाना खिलाया और हड़ताल खत्म कराई. 

ये भी पढ़ें-Lucknow News: नाम बदलने की मांग के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पर लगी लक्ष्मण की भव्य मूर्ति, राजनाथ सिंह ने किया अनावरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget