एक्सप्लोरर

Etawah: इटावा में 24 घंटे में गिरा एक और मकान, मलबे में दबकर परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत, दो महिलाएं घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मकान ढह जाने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) में एक और मकान गिर जाने से उसमें दबकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. बचाव अभियान में दो लोगों को बाहर निकाला गया है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना घटिया अजमत अली इलाके में हुई है. जनपद में देर रात से हो रही बारिश कारण कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी. कल से अब तक मकान ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है. 
 
बारिश के कारण मकान की छत से टपक रहा था पानी
 
होटल में रसोइए का काम करने वाला मोहम्मद आरिफ घटिया अजमत अली इलाके में किराए के मकान में रहता है. वह सुबह 6 बजे काम पर निकल गया था. उसके घर में पत्नी, बच्चे के अलावा उसकी नानी और साली मौजूद थीं. दोपहर 12 बजे के करीब मकान की छत अचानक गिर पड़ी. उस वक्त घर के अंदर आरिफ के दो बच्चे और आरिफ की साली की बेटी कमरे में खेल रही थी. जबकि पत्नी, साली और नानी कमरे के बाहर किसी काम में व्यस्त थी. आरिफ ने बताया कि बारिश के कारण कई दिनों से छत टपक रही थी और उसने मकान मालिक को घर ठीक करने को कहा था, लेकिन मकान मालिक ने छत पर पॉलीथीन डालकर लगा दी थी. इस हादसे में घर के अंदर खेल रहे तीनों बच्चे दब गए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 
 
 
पुलिस अधिकारी ने दी यह जानकारी
 
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि कल से हो रही भारी बारिश के चलते कोतवाली इलाके के घटिया अजमत अली मोहल्ले में एक मकान गिरा था जिसमें 5 लोग दब गए थे. मलबे में दो महिलाएं और तीन बच्चे दब गए थे. उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई जिनकी उम्र छह साल, एक साल और आठ महीने थी. कल रात से लगातार हो रही बारिश के चलते अब तक जनपद में 10 लोग मकान गिरने के कारण अपनी जान गवा चुके हैं.
 
ये भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget