एक्सप्लोरर

UP Politics: जयंत चौधरी के इस फैसले के खिलाफ नरेश टिकैत, RLD प्रमुख को दी ये चेतावनी

Naresh Tikait on Farmer's Protest: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रालोद के एनडीए के साथ जाने का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि जयंत को अपना हाथ वापस ले लेना चाहिए.

Naresh Tikait On Jayant Chaudhary: दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच जयंत चौधरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने रालोदे के एनडीए में शामिल होने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को देखते हुए रालोद को एनडीए से अलग हो जाना चाहिए. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो इससे उनकी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने एनडीए में जाने का जो फ़ैसला लिया वो ग़लत नहीं था लेकिन, जिस तरह से किसानों का आंदोलन चल रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें इस गठबंधन से अपने हाथ पीछे खींच लेने चाहिए. 

नरेश टिकैत ने जताई नाराजगी
नरेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जयंत चौधरी ने जो कदम उठाया वो तो सही था लेकिन, जिस तरह पंजाब वाला मामला हुआ है. अगर उसमें जयंत चौधरी की बीजेपी वाले कुछ माने तो उन्हें इसका फैसला करवा देना चाहिए, और अगर उनकी कोई बात नहीं मानता हैं तो फिर उन्हें अपना हाथ वहां से निकाल लेना चाहिए, नहीं तो फ़ायदे की जगह उन्हें इससे नुकसान ज्यादा हो जाएगा."

भाकियू नेता ने कहा कि, "जयंत चौधरी को तजुर्बा ज़्यादा नहीं है.. लेकिन, ठीक है...वो किसान परिवार से हैं... चौधरी चरण सिंह जी के पोते हैं... किसान परिवारों की उन पर निगाह बनी हुई है कि वो ठीक से रहे. उनका ठीकठाक सम्मान होता रहे." नरेश टिकैत ने इससे पहले भी किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को चेताया था. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मामलों में ज़िद्दी रवैया अपना रही है जो घातक साबित हो रहे हैं. वहीं उनके भाई राकेश टिकैत तो साफ़ कर चुके हैं कि अगर दो दिन में ये मामला ख़त्म नहीं हुआ तो वो किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे. 

आपको बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अपनी कई माँगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली चलो का एलान किया है. हज़ारों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. इस बीच शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और किसानों के बीच ज़बरदस्त टकराव भी देखने को मिला है. किसानों को रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले तक दागे जा रहे हैं. इस टकराव में दोनों तरफ़ से कई लोगों के घायल हो गए हैं.

UP Politics: BJP के फैसले से बुरे फंसे अखिलेश यादव, सहयोगियों ने छोड़ा साथ, बिगड़ा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
Varanasi News: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
Mirzapur News: चूहों ने कुतर दिया अस्पताल के शवगृह में रखा शव! परिवार के आरोप के बाद जांच के आदेश
मिर्जापुर: चूहों ने कुतर दिया अस्पताल के शवगृह में रखा शव! परिवार के आरोप के बाद जांच के आदेश
Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
Embed widget