एक्सप्लोरर

कर्ज की रिकवरी के आदेश से परेशान किसान ने की आत्मदाह की कोशिश, तहसील परिसर में खुद पर छिड़का केरोसिन

Firozabad News: किसान प्रताप सिंह का आरोप है कि उनके पिता पोप सिंह ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 1,15,000 रुपये का कर्ज लिया था लेकिन, बैंक इस कर्ज को 3 लाख रुपये बता रही है.

Firozabad Farmer: यूपी के फिरोजाबाद के टूंडला तहसील परिसर में कर्ज की रिकवरी के आदेश से परेशान एक किसान के बेटे ने तहसील परिसर में पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की. इसी दौरान मौके पर मौजूद वकीलों ने उसके हाथ से माचिस छीन कर उसे बचा लिया. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे एसडीएम कोर्ट में बंद कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.  

खबर के मुताबिक फिरोजाबाद के टूंडला तहसील के गांव रुधउ मुस्तकिल के रहने वाले प्रताप सिंह के पिता पोप सिंह ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 1,15,000 रुपये का कर्ज लिया था लेकिन, बैंक इस कर्ज को 3 लाख रुपये बता रही है. प्रताप सिंह का आरोप है कि उसके पिता को बैंक मैनेजर ने गुमराह कर इस खाते से 1,50,000 रुपए और निकाल लिए जबकि उसके पिता द्वारा एक लाख रुपया ही कर्ज लिया गया था.  

किसान ने की आत्मदाह की कोशिश
पीड़ित ने आरोप लगाया कि तहसील के अमीन उसे ढाई लाख रुपए जमा करने की बात कर रहे हैं. जिसके बाद से वो कर्जे के तकादे से परेशान हो गए है और अब वो आत्महत्या के लिए मजबूर है. अमीनों के बार-बार उसे परेशान किए जाने की वजह से तंग आकर उसे ये आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है.

टूंडला तहसील परिसर में युवक के आत्मदाह की कोशिश की खबर जैसे ही एसडीएम अनुराधा सिंह और तहसीलदार राखी शर्मा को लगी वो तत्काल रजावली में चल रही महापंचायत को छोड़कर तहसील परिसर पहुंच गईं. जिसके बाद इन अधिकारियो ने एसडीएम कोर्ट में बंद किए गए प्रताप सिंह से से बात की. 

हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ

तहसीलदार राखी शर्मा ने कहा कि प्रताप सिंह के पिता पोप सिंह ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 115000 रुपए का कर्ज लिया था और इस कर्ज को वापस नहीं किया गया. इसके बाद बैंक के मूलधन और ब्याज मिलाकर लगभग ₹3 लाख रुपए बाकी है. इस कर्ज के कारण तहसील से कई बार आरसी कटी है. आज सुबह अमीन द्वारा कर्जदार को लाया गया था. कर्जदार पोप सिंह के साथ उसके दोनों बेटे और उसकी पत्नी भी आई थी, यहां पहुंचे उसके बेटे प्रताप सिंह ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया है. प्रशासन ने उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है. 

उन्होंने कहा कि इससे पहले किसान द्वारा किसी भी स्तर पर तहसील में समाधान के लिए बातचीत नहीं की है अगर किसान द्वारा समाधान की बातचीत की जाती तो कर्ज की ब्याज को माफ करते हुए बैंक द्वारा मूलधन पर ही समझौता किया जा सकता था. फिलहाल आत्महत्या का प्रयास करने वाले प्रताप सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है. 

फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

अखिलेश यादव ने IAS अभिषेक प्रकाश के निलंबन को बताया नाटक, कहा- भ्रष्टाचार का अंतिम...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget