एक्सप्लोरर

CAA-NRC प्रदर्शन: फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फिरोजाबाद पुलिस ने की संपत्ति कुर्क

Firozabad News: एनआरसी के बवाल में अभियुक्त फरार चल रहा था. कई बार परिवार को नोटिस भी दिया गया था पर आरोपी ने जब सरेंडर नहीं किया तब कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया.

Firozabad Latest News: फिरोजाबाद में 2019 में एनआरसी को लेकर शहर में जमकर बवाल हुआ था. पथराव, गोली और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. तभी से पुलिस लगातार इस मामले में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. इसी मामले में एक मुकदमा कटरा पठानन के रफीक के विरुद्ध भी दर्ज था, जो तभी से फरार चल रहा है. अब पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है और नियमानुसार उक्त आरोपी की संपत्ति को कुर्क कर दिया है.

मामला थाना दक्षिण के कटरा पठानन से जुड़ा हुआ है, जहां पुलिस ने रफीक नाम के आरोपी को पकड़ने में असफल होने पर आरोपी के घर पर जाकर न्यायालय के आदेश पर संपति को कुर्क करने का काम किया है. इस दौरान घर का सारा सामान कूलर, पंखा, बैड, लोहे के गेट आदि संपत्ति को कुर्क कर थाना में दाखिल किया है. 

कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क

पुलिस की इस कार्रवाई को देख आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे. घर में मौजूद परिवार के लोग भी परेशान हो गए. संपत्ति कुर्क होता देख सभी के आंखे नम भी हुई पर पुलिस लगातार अपना काम करती रही. कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस से समय भी मांगा पर न्यायालय के आदेश का हवाला देकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया.

थाना इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एनआरसी के बवाल में अभियुक्त फरार चल रहा था. कई बार परिवार को नोटिस भी दिया गया था. पर आरोपी ने जब सरेंडर नहीं किया तब ये कार्रवाई अमल में लाई गई है.

एनआरसी मामले में फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

गौरतलब है कि फिरोजाबाद में एनआरसी का 2019 में जमकर बवाल हुआ था. लोगों ने आगजनी पथराव और गोलियां तक चलाई थी. शहर का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया था. इंटरनेट सेवा बच्चो के स्कूल तक बंद करने पड़े थे. तभी से पुलिस इस मामले के कई आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है पर जो अब भी कानून के शिकंजे से बाहर हैं उन पर पुलिस कार्रवाई भी करती नजर आ रही है.

(प्रशांत उपाध्याय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gonda: तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget