एक्सप्लोरर

Firozabad Suicide: फिरोजाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

UP  News: फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. मृतक एलएनटी कंपनी में पहले गार्ड की नौकरी करता था. मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

Firozabad News: फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली. मृतक एलएनटी कंपनी में पहले गार्ड की नौकरी करता था. कंपनी से कई महीने का वेतन न मिलने के बाद इस युवक ने बाबुओं का विरोध किया था, लेकिन बाद में उसे टोंटी चोरी के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था. इसके बाद मृतक को नौकरी से निकाल दिया गया था .फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. टूंडला जीआरपी के मुताबिक टूंडला थाना क्षेत्र के सलेमपुर नगला खार का रहने वाला यह युवक देर रात टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन के दिल्ली साइड में बनी गार्ड लॉबी के सामने ट्रेन के आगे कूद गया जहां उसकी मौत हो गई. 

टूंडला जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक टूंडला थाना क्षेत्र के सलेमपुर नगला कार गोसाइनी के रहने वाले जयप्रकाश के भाई ध्रुव लाल ने जीआरपी थाने पर तहरीर दी है. तहरीर के मुताबिक जयप्रकाश की नौकरी ग्राम प्रधान द्वारा एल एंड टी कंपनी में लगवाई गई थी, यहां उसे कई महीने तक वेतन नहीं मिला जब उसने इसका विरोध किया और अपने पैसे सुपरवाइजर से मांगना शुरू किया. जिस पर सुपरवाइजर समेत कंपनी के बाबू ने उस पर चोरी का इल्जाम लगा दिया. 

पुलिस ने कंपनी के बाबुओं पर दर्ज किया केस
इस मामले में जयप्रकाश को जेल भी जाना पड़ा. जेल से लौट के बाद जयप्रकाश घर पर ही रह रहा था. अचानक एक दिन अलीगढ़ के गभाना थाना के पुलिसकर्मी द्वारा जानकारी दी गई कि युजवेंद्र तोमर द्वारा की शिकायत के आधार पर एक वारंट जारी हुआ है. अलीगढ़ पुलिस द्वारा यह सूचना जयप्रकाश के घर पर आकर दी गई थी. उसके बाद जयप्रकाश डर गया और वह शुक्रवार देर रात घर से निकल गया. मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर में एलएनटी कंपनी के बाबू प्रदीप कुमार सुपरवाइजर कमलापुर, शैलेश आमोद और अवनीश कुमार पर ब्लैकमेलिंग करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार और मृतक जयप्रकाश के भाई की तहरीर के आधार पर कंपनी के चार बाबुओं के विरुद्ध डीएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में BJP नेता की कार में तोड़फोड़, पुलिस पर आरोपी को भगाने देने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget