एक्सप्लोरर

UP Politics: 'ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड नजर आते हैं', अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना का भी किया जिक्र

Firozabad News: फिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के दावों की पोल खोली. उन्होंने कहा कि सरकार ने आलू खरीदने की बात कही थी लेकिन एक भी आलू की खरीदारी नहीं की गई.

UP Politics: फिरोजाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार प्राइवेट हाथों में सरकारी विभागों को सौंपे जा रही है. सरकारी संस्थाओं के बिकने से नौकरी का संकट पैदा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मैरिट के आधार पर पुलिस भर्ती की गई थी. भर्ती को कोर्ट में उलझा दिया गया. नौकरी के दावे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड नजर आते हैं. सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं और गड्ढे भरने के नाम पर प्रदेश सरकार 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है. भ्रष्टाचार का पैसा किसकी जेब में चला गया. बीजेपी सरकार 70 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाई.

महापंचायत में पहुंचे अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली सपा सरकार की देन है. बिजली वालों ने बिजली घर बनाया होता तो नाम लेते. सरकार जनता से अधिक टैक्स की वसूली कर रही है. अखिलेश यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत आधार पर आरक्षण की वकालत की. उन्होंने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार धोखा दे रही है. बाबा साहब भीमराव ने आरक्षण देकर सम्मान देने का काम किया है. मंडल कमीशन ने पिछड़ी जातियों को अधिकार दिलाने का काम किया.

बीजेपी सरकार के दावे की खोली पोल

उन्होंने कहा कि पाल, बघेल, धनगर समाज भी जाति के आधार पर जनगणना की मांग करने के लिए आगे आए. लोगों को जेल भिजवाने का काम बीजेपी सरकार कर रही है. बीजेपी सरकार में सबसे अधिक स्लाटर हाउस बने हैं. अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को टूंडला में हटवाया गया. हम आश्वासन देते हैं कि लखनऊ के रिवर्स फ्रंट में मूर्ति लगवाने का काम करेंगे. सरकार ने आलू खरीदने की बात कही थी लेकिन एक भी आलू नहीं खरीदा गया.

फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास सपा सरकार में हुआ था. आज भी निर्माण का काम अधूरा है. सरकारी अस्पतालों से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है. डायल 100 पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की गई थी. अब पुलिस अवैध वसूली में लिप्त हो गई है. बुंदेलखंड में मिसाइल, टैंक, हवाई जहाज और बम बनाने का आश्वासन दिया गया था. बीजेपी सरकार ने आज तक सुतली बम बनाने का भी काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में सिर्फ महंगाई की गारंटी है.

अखिलेश यादव टूंडला एटा रोड पर आयोजित पाल, बघेल, धनगर महापंचायत में पहुंचे थे. उन्होंने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि राजनैतिक सम्मान दिलाने का काम करेंगे. सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए फैसला लेने में सपा आपके साथ खड़ी दिखाई देगी. महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास करनेवालों को आज के बाद नींद आने वाली नहीं है. महापंचायत में लाल टोपी से भी ज्यादा पीली टोपी नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि पाल, बघेल, धनगर समाज की ताकत सपा को मिलने पर विरोधी टिक नहीं पाएंगे. 

Gorakhpur News: 'सपा सरकार में गुंडई से थी पूर्वांचल की पहचान लेकिन अब...', ब्रजेश पाठक ने गिनाईं BJP सरकार की उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पौड़ी: घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
महोबा में BKU का धरना प्रदर्शन, किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महोबा में BKU का धरना प्रदर्शन, किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आजम खान के नाम पर अपना चेहरा चमका रहे सपा नेता पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आजम खान के नाम पर अपना चेहरा चमका रहे सपा नेता पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget