एक्सप्लोरर

UP News: अकबरपुर के पूर्व विधायक पवन पांडेय गिरफ्तार, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Ambedkar Nagar News: यूपी एसटीएफ की टीम ने अकबरपुर के पूर्व विधायक पवन पांडेय को उनकी घर से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है.

Pawan Pandey Arrested: अम्बेडकरनगर में अकबरपुर के पूर्व  बाहुबली विधायक पवन पांडेय को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. जमीन से जुड़े एक मामले में पूछताछ को लेकर एसटीएफ ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है. पूर्व विधायक को मेडिकल कराकर अम्बेडकर नगर कारगार भेज दिया है. पूर्व विधायक पर  धोखाधड़ी व जालसाजी कर करोड़ों की जमीन अपने सहयोगियों के नाम एग्रीमेंट के लिए साजिश करने का आरोप लगा है. इस मामले में एक वर्ष पहले अकबरपुर कोतवाली में धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. अब इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दिया था, बाद हाईकोर्ट के आदेश पर  एसटीएफ मामले की जांच कर रही थी.

पूर्व विधायक पवन पांडेय और इनके सहयोगियों पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवा निवासी चम्पा देवी पत्नी केदारनाथ सिंह ने कोतवाली अकबरपुर में धोखधड़ी कर जमीन का गलत दाम में एग्रीमेंट कराने का आरोप लगाया था. चम्पा देवी ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को नशे का इंजेसक्शन लगाकर एग्रीमेंट करा लिया था, बाद में  बेटे की मौत उसकी शादी वाले दिन ही हो गई. चम्पा देवी ने आरोप लगाया कि फर्जी शादी कर फर्जी लड़की को बेटे कि पत्नी के रूप में प्रस्तुत कर जमीन हथियाने की साजिश रची गई. इस मामले में अन्य कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी, हालांकि पूर्व विधायक पवन पांडेय अभी तक रसूख के बल पर बचे थे. इस मामले में एसटीएफ ने देर शाम उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया है.

बाहुबली हैं पूर्व विधायक पवन पांडेय

साल 1991 में अकबरपुर विधानसभा से पवन पाण्डेय शिवसेना से विधायक बने लेकिन उसके बाद अकबरपुर सीट से कई बार वह निर्दलीय और लोजपा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए. सुल्तानपुर जनपद से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है लेकिन वहां भी पराजित हो गये. बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में भी पवन पांडेय पर मुकदमा दर्ज हुआ था. सीबीआई ने उनके विरुद्ध आरोपपत्र भी दाखिल किया था. वर्तमान समय में पवन पांडेय के भाई राकेश पांडेय जलालपुर सीट सपा से विधायक हैं, जबकि भतीजा रीतेश पांडेय अंबेडकरनगर से बीएसपी से सांसद है. बीते विधानसभा चुनाव में इनके बड़े पुत्र प्रतीक पाण्डेय कटेहरी विधान सभा क्षेत्र से बीएसपी से चुनाव लड़े लेकिन हार गए. पवन पांडेय के ऊपर यूपी के कई जिलों में 4 दर्जन से अधिक हत्या, लूट व अन्य आपराधिक केस दर्ज है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: कांग्रेस के लिए 'संकटमोचन' बनेंगे पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा? अखिलेश यादव की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
Gorakhpur News: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
गोरखपुर: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
Embed widget