एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: ट्रेजरी से 7 करोड़ का गबन, चार आरोपी गिरफ्तार, 13 पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज

मुरादाबाद में ट्रेजरी से सात करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मुरादाबाद. फर्जी बिल बनाकर ट्रेजरी से सात करोड़ रुपये का गबन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब बाकी 9 आरोपियों की तलाश कर रही है.

लेखपाल और रिटायर्ड भूलेख लिपिक भी शामिल
ट्रेजरी से करोड़ों का गबन करने में कलक्ट्रेट का एक सेवानिवृत्त भूलेख लिपिक अनिल कुमार मेहरोत्रा और एक लेखपाल भी शामिल है. गैंग ने ट्रेजरी और कलक्ट्रेट स्टाफ से सांठगांठ कर लेखपालों के फर्जी एरियर बिल बनाकर 4 साल में ट्रेजरी से 7 करोड़ निकाल लिए। पुलिस ने मास्टरमाइंड अनिल मेहरोत्रा समेत 4 अभियुक्तों को शनिवार को जेल भेजा है. 

ऐसे खुली पोल
अनिल मेहरोत्रा और उसका गैंग करीब चार साल तक सरकारी खजाने को लूटते रहे. इसकी पोल 2018 में खुली जब रकम के बंटवारे को लेकर आरोपियों का आपस में ही झगड़ा हो गया था. कम रकम पाए गैंग के एक सदस्य ने इसकी गोपनीय शिकायत तत्कालीन एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह से कर दी थी. इस खुलासे से अफसरों के होश उड़ गए थे. जांच हुई तो पता चला कि लेखपालों के फर्जी एरियर बिल बनाकर गैंग पिछले 4 साल में ट्रेजरी से 7 करोड़ रुपये निकाल चुका है.

आरोपियों में पैसों के बंटवारे पर हुआ था विवाद
इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड अनिल मेहरोत्रा कलक्ट्रेट में भूलेख लिपिक के पद से रिटायर हुए था. रिटायर होने के बाद भी अफसर उससे सरकारी सीट पर काम ले रहे थे. अनिल मेहरोत्रा कलक्ट्रेट और ट्रेजरी की वर्किंग स्टाइल को अच्छे से समझता था, तमाम बिलों को वही तैयार करता था. दूसरे लोग भी उसी से सलाह लेने जाते थे. रिटायर होने के बाद भी अफसरों की रजामंदी से वही ऑफ रिकार्ड कलक्ट्रेट में सारे काम देखता रहा. आरोप है कि लेखपाल अरुण भटनागर के साथ मिलकर उसने यह खेल रचा. अनिल मेहरोत्रा और अरुण भटनागर ने ट्रेजरी से चेक के जरिये जारी होने वाली रकम को कैश में कन्वर्ट करने के लिए बैंकों में फर्जी खाते खुलवाए थे. बाद में अरुण भटनागर ने लेखपाल की नौकरी छोड़ दी थी, उसने अपने परिवार की महिलाओं के नाम पर भी बैंक खाते खुलवाकर इस रकम को निकाला.

7 करोड़ रुपये के इस घोटाले में सिविल लाइंस थाने में 5 मुकदमे दर्ज किए गए थे. शनिवार को पुलिस ने अनिल कुमार मेहरोत्रा, महेंद्र सिंह, प्रवीन सिंह और हरीश गिरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. चारों को जेल भेज दिया गया है.

ये आरोपी फरार
अभी पूर्व लेखपाल अरुण भटनागर, हिमांशु सक्सेना, सुधीर कुमार, लईक अहमद, तनवीर इकबाल, कांति देवी, ज्योति भटनागर, शकुन्तला भटनागर और शशि यादव फरार हैं.

ये भी पढ़ें:

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

UP Zila Panchayat Results: पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी बधाई, कहा- कानून के राज के लिए जनता ने दिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Sambhal News: 'यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता...', मस्जिद मामले में HC के फैसले पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता...', मस्जिद मामले में HC के फैसले पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
यूपी पुलिस SI परीक्षा में पंडित शब्द पर विवाद, अब अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
यूपी पुलिस SI परीक्षा में पंडित शब्द पर विवाद, अब अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग

वीडियोज

Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress
Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget