एक्सप्लोरर

Moradabad: उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक ने दोस्त को झूठे कत्ल के केस में फंसाया, 3 गिरफ्तार

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में एक दगाबाज युवक ने दोस्ती जैसे खूबसूरत शब्द की तौहीन की है. उसने कर्ज से बचने के लिए खुद को गोली मार ली और दोस्त को कत्ल के झूठे केस में फंसा दिया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दोस्त ने बुरे वकत में अपने दोस्त का साथ देते हुए उसे उधार पैसे दे दिए और जब वक्त गुजर जाने के बाद, उसने अपने उधार के पैसे दोस्त से वापस मांगे तो दगाबाज दोस्त ने अहसान करने वाले दोस्त को ही साजिश के तहत फंसाने के लिए इरादा ए कत्स के झूठे मामले में फंसा दिया, लेकिन पुलिस ने जांच कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए इस दगाबाज दोस्त और इसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला कटघर थाना इलाके का है.

ऐसे लोगों को दोस्त कहना दोस्ती शब्द की तौहीन है. यह तो किसी के साथी भी नहीं हो सकते हैं, बल्कि यूं कहें कि ऐसे दोस्त से अच्छे तो दुश्मन होते हैं. आप भी इस सच्चाई को जानकर हैरान रह जाएंगे. वारदात मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके की है, जहां उधार चुकाने से बचने के लिए युवक ने साथियों के साथ साजिश रची और खुद को गोली मारकर उधार देने वाले के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल की रिपोर्ट दर्ज करा दी, लेकिन तेज तर्रार पुलिस की आंखों से साजिश रचने वाले बच नहीं पाए और पुलिस ने चार लोगों को फर्जी रिपोर्ट कराने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

उधार के पैसे न देने पड़े इसलिए दोस्त के खिलाफ रच डाली साजिश

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में रहने वाले राशिद पर उसके दोस्त साजिद का 4 लाख रुपये का कर्ज था. राशिद को बुरे वक्त में साजिद ने चार लाख रूपये उधार दे दिए थे. काफी वक्त गुजर जाने के बाद जब साजिद को पैसों की जरूरत हुई तो उसने राशिद से अपने चार लाख रूपये वापस मांगे. पैसे न देने पड़े इसके लिए राशिद ने अपने दोस्त साजिद को ही झूठे केस में फंसाने की साजिश रच डाली.

खुद को मारी गोली और दोस्त को जाल में फंसाया 

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक राशिद ने अपने दोस्तों से उधारी का जिक्र किया तो सबने मिलकर साजिद को फंसाने की साजिश रच डाली. साजिश के तहत राशिद ने फईम, इस्माइल, निशांत उर्फ जानू और अनमोल के साथ मिलकर कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगर बाईपास के पास राशिद ने हाथ में गोली मारी और थाने जाकर साजिद और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगा दिया. इस काम के राशिद ने साथियों को पंद्रह हजार रुपये दिए थे.

कर्ज से बचने के लिए लिखाई झूठी रिपोर्ट

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया. पुलिस ने सभी के मोबाइल की लोकेशन से घटना की सच्चाई जानी तो पूरा मामला साफ हो गया. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कर्ज से बचने के लिए राशिद ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और दस हजार रुपये कैश, गोली मारने वाला तमंचा और खोखा भी बरामद कर लिया हैं.

आरोपियों ने कबूला जुर्म

एसपी सिटी के मुताबिक सभी ने झूठी रिपोर्ट कराने और स्वयं गोली मारने का र्जुम कबूल भी कर लिया है. दोस्त और मददगार के साथ इतनी खतरनाक साजिश का खुलासा होने पर क्षेत्रवासी हैरान हैं. इस घटना में फरार अनमोल को पुलिस तलाश कर रही है. अगर पुलिस गहराई से जांच न करती तो बेगुनाह साजिद जेल चला जाता और उसके चार लाख रूपये भी डूब जाते, लेकिन पुलिस ने कलयुगी दगाबाज दोस्त को गिरफ्तार कर उसके चेहरे से दगाबाजी का नकाब हटा दिया. 

ये भी पढ़ें: Aligarh: गांव के श्मशान में दबंगों का अवैध कब्जा, गरीब परिवार को चिता जलाने के लिए नहीं मिली जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्स मुस्लिम 'सलीम वास्तिक' मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, 'मेरा कत्ल करके...'
एक्स मुस्लिम 'सलीम वास्तिक' मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, 'मेरा कत्ल करके...'
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप
गोरखपुर में होली से पहले मिलावटखोर सक्रिय, लग्जरी कार से 7 क्विंटल नकली खोवा बरामद
गोरखपुर में होली से पहले मिलावटखोर सक्रिय, लग्जरी कार से 7 क्विंटल नकली खोवा बरामद
लखनऊ: KGMU यौन शोषण केस में 800 पेजों की चार्जशीट दाखिल, डॉ रमीज समेत 4 को बनाया आरोपी
लखनऊ: KGMU यौन शोषण केस में 800 पेजों की चार्जशीट दाखिल, डॉ रमीज समेत 4 को बनाया आरोपी

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
यूपी: होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
यूपी: होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget