एक्सप्लोरर

UP News: गाजियाबाद में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, सीएम योगी को लिखा था लेटर

Ghaziabad Principal Arrested: इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि लड़कियों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर उन्हें किसी बहाने से अपने कार्यालय में बुलाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है.

Ghaziabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के प्रधानाध्यापक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे एक पत्र में प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्र में लड़कियों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव पांडे पर उन्हें किसी बहाने से अपने कार्यालय में बुलाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. लड़कियों ने आरोप लगाया कि पांडे ने इस बारे में किसी से बात करने पर उनका शैक्षिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी.

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने बताया कि छात्राओं के माता-पिता की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज की गई थी. अधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को लड़कियों ने छेड़छाड़ की घटना के बारे में अपने अभिभावकों को बताया. इसके बाद नाराज अभिभावक गाजियाबाद नगर निगम की स्थानीय महिला पार्षद परमोश यादव के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे. पीड़ित लड़कियों के आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पांडे की पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. स्कूल प्रबंधन ने भी छात्राओं के माता पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ‘‘गाजियाबाद की छात्राओं ने अपने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा. प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छात्राओं का ये भी आरोप है कि एक पुलिस अफसर ने उन्हें डांटा, धमकाया और 4 घंटे थाने पर बैठाए रखा.’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इस गंभीर विषय की तुरंत जांच हो. बहन-बेटियों की रक्षा सरकार सुनिश्चित करे.’’

डीसीपी से अखिलेश यादव के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि लड़कियों को चार घंटे तक रोक कर रखा गया और एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें डांटा. डीसीपी ने कहा, ‘‘एक भी छात्रा थाने नहीं गई, केवल उनके अभिभावक ही वहां गए. पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है.’’

Imran Masood को बसपा से बाहर का रास्ता दिखाने पर पहली बार बोलीं मायावती, कहा- ऐसे लोगों पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
Embed widget