एक्सप्लोरर

UP Politics: दयानिधि मारन के बयान पर BJP सांसद का पलटवार, कहा- 'जो मुगलों ने दिखाई थी वही सोच यह भी दिखा रहे'

Gonda News: गोंडा में बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में एक बड़ा घोटाला हुआ था 2G और 3G स्कैम जिन्होंने बयान दिया है उन्होंने लंबे समय तक जेल में काटा है.

Gonda News: गोंडा में बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़ना है तो, वह जा करके रेलवे लाइन से लड़ जाएं, ट्रेन से लड़ जाएं. उनकी इच्छा है जिससे लड़ जाए शशि थरूर को हम क्या कहें. 

वहीं डीएमके नेता दयानिधि मारन द्वारा यूपी और बिहार के लोगों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि देश में एक बड़ा घोटाला हुआ था 2G और 3G स्कैम जिन्होंने बयान दिया है. उन्होंने लंबे समय तक जेल में काटा है. अगर वह आज इस तरीके से बयान दे रहे हैं तो उनकी घटिया सोच है. इस देश को और समाज को तोड़कर करके वोट हासिल करना चाहते हैं. वही सोच उनकी है जो अंग्रेजों ने दिखाई थी, जो मुगलों ने दिखाई थी और वही सोच यह भी दिखा रहे हैं. बहुत ही घटिया इनका यह बयान रहा है इसकी मैं घोर निंदा करता हूं.

चर्चा में रहने के लिए देते हैं विवादित बयान
वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि लोग चर्चा में रहना चाहते हैं. विवादित बयान देकर वह चर्चा में रह रहे हैं और उनके पास कुछ नहीं है कि वे चर्चा में रहे हैं. उल्टा सीधा बयान दें तो लोग उसकी चर्चा करें, इसमें हम लोगों को नहीं पड़ना चाहिए. पूरे देश में 140 करोड लोग हैं सबके मानसिक संतुलन की गारंटी तो हम लोग नहीं ले सकते हैं. 

वहीं सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि जिसकी जो इच्छा है वह करें कोई मातम दिवस मनाए, कोई क्या करें. इससे हम लोगों का क्या मतलब है. राम मंदिर इस देश की एक बहुत बड़ी मांग थी और वाज़िब भी थी. इसको लेकर के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया. अगर वह अब मातम मना रहे हैं तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना कर रहे हैं.

वहीं पहलवानों के विवाद को लेकर के बीजेपी सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले को हम लोगों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए. अगर किसी महिला को ऐसी कोई दर्द है कोई शिकायत है उसको राजनीति से जोड़ना बहुत ही गलत काम है. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, क्या सही है क्या गलत है उसके हिसाब से कार्रवाई होना चाहिए. लोगों के साथ अगर कोई ऐसी घटना होती है. जहां कहीं भी तो इसको राजनीति से कतई नहीं जोड़ना चाहिए.

ग्रामीणों से किया संवाद
जमदरा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को देते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरण किया.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज, पीएम के दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget