एक्सप्लोरर

Gonda Crime: गोंडा में कचरा फेंकने के विवाद में शख्स की हत्या, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

UP News: कचरा फेंकने के विवाद हुई दुकानदार की हत्या मामले का गोड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Gonda Murder Case: गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस ने कूड़ा फेंकने के विवाद खराद मिस्त्री की हत्या करने वाले आरोपी पिता आमीन और पुत्र सुल्तान को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद ट्रेन पकड़ कर गोरखपुर रेलवे स्टेशन गए थे. वहां से ट्रेन पकड़ करके गोंडा रेलवे स्टेशन आ रहे थे और कोर्ट में खुद हाजिर करने की योजना बना रहे थे. ट्रेन से उतरते ही मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने पिता मुन्ना उर्फ अमीन, पुत्र सुल्तान दोनों आरोपियों को गोंडा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई एक चाकू बरामद हुई है. 

घटना बीते सोमवार 10 फरवरी को जिला परिषद कॉलोनी के पास की थी जब खराद मिस्त्री 45 वर्षीय मोहम्मद यासीन की चिकन की गंदगी फेंकने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें आरोपी मुन्ना उर्फ आमीन और सुल्तान पिता ने मौत के घाट उतार दिया था. दोनों आरोपी पिता पुत्र ने इस हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि मृतक मोहम्मद यासीन इन दोनों आरोपियों से कूड़ा फेंकने को लेकर के बार-बार मना कर रहा था. मना करने के बावजूद मुर्गो के अवशेष कूड़ों को बार-बार दुकान के सामने मृतक के फेंका जा रहा था जिससे मृतक मोहम्मद यासीन को दिक्कतें हो रही थी. गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा तत्काल इस घटना के खुलासे के लिए नगर कोतवाली,एसओजी और सर्विलांस सहित पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था.

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी
गोंडा पुलिस अधीक्षक के लिए जायसवाल ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है. कूड़ा फेंकने को लेकर के इन लोगों का विवाद हुआ था और उसी के चलते इन लोग दोनों लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था. सोमवार 10 फरवरी को जैसे ही घटना की सूचना मिली थी, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच करके डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई थी. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा भी दर्ज कर लिया था और कई पुलिस की टीम लगाई गई थी.

वहीं पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के तिवारीपुरवा में बीते 10 फरवरी को चिकन की गंदगी फेंकने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हुआ था . मोहम्मद अमीन और सुल्तान यासीन और उसके पुत्र को चाकू से मार कर घायल कर दिया था इलाज के दौरान यासीन की मौत हो गई थी. तहरीर पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी और 13 फरवरी को कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपी पिता आमीन और पुत्र सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: अशोक सिद्धार्थ के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की रडार में आए ये नेता, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget