एक्सप्लोरर

UP News: गोंडा में तीन रिश्वतखोर लेखपालों पर गिरी गाज, 48 घंटे में प्रशासन के एक्शन से हड़कंप

Gonda News: गोंडा में प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है. रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद क़ड़ी कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की कार्रवाई से रिश्वतखोर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

UP News: गोंडा जिले में रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है. 48 घंटे के भीतर तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया गया. जांच पूरी होने तक सभी निलंबित लेखपाल तहसील मुख्यालय से अटैच रहेंगे. प्रशासन को सूचना दिए बिना मुख्यालय छोड़ने की भी अनुमति लेखपालों को नहीं होगी. कमिश्नर देवीपाटन मंडल के आदेश पर एसडीएम सदर ने कार्रवाई की. सदर तहसीलदार को विभागीय जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

48 घंटे में नप गए तीन लेखपाल

आरोप है कि लेखपाल दिनेश सरोज ने गनवरिया ग्राम पंचायत निवासी पट्टेदार रामदेव से भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए 25 हजार की रिश्वत ली थी. रिश्वत लिए जाने के बाद भी लेखपाल दिनेश सरोज पीड़ित रामदेव को पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं दिला रहे थे. पट्टेदार रामदेव से बार-बार और रिश्वत की मांग की जा रही थी. फरियादी ने कल देवीपाटन मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा से मुलाकात की. पीड़ित रामदेव ने आरोपी लेखपाल दिनेश सरोज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मंडला आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा ने एसडीएम सदर गोंडा सुशील कुमार को जांच कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.

भ्रष्टाचार पर प्रशासन का शिकंजा

एसडीएम सदर की जांच में पीड़ित रामदेव के लेखपाल दिनेश सरोज पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए. आरोपी लेखपाल दिनेश सरोज को तत्काल प्रभाव से एसडीएम सदर सुशील कुमार निलंबित कर दिया. उन्होंने तहसीलदार सदर को मामले में जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया. 48 घंटे में प्रशासन की रिश्वतखोर लेखपालों के खिलाफ की गई तीसरी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. पांच हजार की रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल रवि सिंह पर भी एक्शन हुआ था. मामला करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ापुर का है. लेखपाल रवि सिंह सरकारी बंजर भूमि की पैमाइश के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए थे.

बिना सूचना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम करनैलगंज विशाल कुमार को आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. एसडीएम करनैलगंज विशाल कुमार ने आरोपी लेखपाल को निलंबित करते हुए मामले में विभागीय जांच की सिफारिश की. लेखपाल संतोष शर्मा भी रिश्वतखोरी के मामले में नप चुके हैं. अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए रिश्वत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामला सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर बैरिया का है. डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने आरोपी लेखपाल को निलंबित करते हुए मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए. 

Azamgarh News: टोस्ट के डिब्बों में छुपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब, चेकपोस्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
Chandra Grahan: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, काशी विश्वनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद
वाराणसी: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, काशी विश्वनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद
Uttarakhand News: सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का भारी बिजली बिल बकाया, UPCL ने जारी की चेतावनी
उत्तराखंड: सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का भारी बिजली बिल बकाया, UPCL ने जारी की चेतावनी
Muzaffarnagar News: कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी गिरफ्तार, ऑनलाइन बेचता था अवैध हथियार
मुजफ्फरनगर: कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर बेचता था अवैध हथियार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget