एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: MMMUT में बड़ा फर्जीवाड़ा, बीटेक के 40 छात्रों का एडमिशन पाया गया फर्जी, सभी कैंसिल

MMMUT Fake Admission: MMMUT प्रशासन ने रैकेट के जरिए यूनिवर्सिटी में फर्जी एडमिशन का खुलासा किया है. इसमें किसी बड़े रैकेट का हाथ होने का अंदेशा है. छात्रों से मोटी रकम लेकर ये एडमिशन कराए गए.

Gorakhpur MMMUT Admission Canceled: गोरखपुर की मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) में 40 छात्र-छात्राओं का प्रवेश फर्जी पाया गया है. जिसके बाद इन सभी एडमिशन (Admission) को रद्द कर दिया गया है. प्रशासन को शक है कि रैकेट के जरिए फर्जी तरीके से इनका नामांकन कराया गया था. ये रैकेट पूरे प्रदेश में फैला हुआ है. यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जे पी पांडे ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई और आगे की जानकारी की गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है. इस मामले में कानूनी सलाह के बाद एफआईआर (FIR) कराई जाएगी. जिन छात्रों ने फर्जी तरीके से एडमिशन लिया उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. 

MMMUT प्रशासन ने रैकेट के जरिए यूनिवर्सिटी में फर्जी एडमिशन का खुलासा किया है. इस जांच में कुल 40 छात्र-छात्राएं फर्जी पाए गए हैं. इनमें सत्र 2020-21 के कुल 22 और सत्र 2021-22 के कुल 18 विद्यार्थी शामिल है. सभी का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है. इसमें किसी बड़े रैकेट का हाथ होने का अंदेशा है. इस बात के आसार हैं कि बाहरी दलालों की सेटिंग अंदर के लोगों से रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि रैकेट ने छात्र छात्राओं से मोटी रकम वसूल कर फर्जी तरीके से दाखिला कराया है. फर्जी कागजात लगाकर छात्र-छात्राओं के दाखिला लेने का शक है.

आनंदीबेन पटेल को सौंपी रिपोर्ट
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्‍डेय ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. जिसके बाद आनंदीबेन पटेल ने इस मामले में सख्त कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि सितंबर माह में ये मामला खुलने के बाद से ही पूरा प्रकरण राजभवन के संज्ञान में है. विश्वविद्यालय समय-समय पर राजभवन को जांच रिपोर्ट देता रहा है. 

सख्त कार्रवाई के निर्देश
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्‍डेय ने बताया कि राजभवन एवं शासन के निर्देशन में पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. मामला प्रकाश में आने के बाद से ही राजभवन और शासन को समय-समय पर जांच की पूरी जानकारी दी जा रही है. राजभवन में कुलाधिपति से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है. उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- In Pics: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की ताजा तस्वीरें आईं सामने, देखिए कितना बनकर तैयार हुआ ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget