एक्सप्लोरर

गोरखपुर में पैसे के लेनदेन में युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या, दोनों आरोपियों ने किया सरेंडर

UP News: गोरखपुर में बदमाशों ने पैसों के लेनदेन को लेकर सरेराह युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपियों सरेंडर कर दिया.

Gorakhpur News: गोरखपुर में दो बदमाशों ने रुपए के विवाद में सरेआम चाकुओं से गोदकर एक शख्‍स की हत्‍या कर दी. घटना के तुरंत बाद बाइक से पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों हत्यारे चाचा-भतीजा ने खून से लथपथ कपड़ों में चाकू हाथ में ऊपर उठाकर सरेंडर करने आगे बढ़ने लगे, तो पुलिसवालों ने बाइक मोड़ ली. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि जब पुलिस वाले वहां पहुंचे तो शख्‍स की सासें चल रही थी और उसके शरीर में हरकत भी हो रही थी. चिकित्‍सकों ने उसे अस्‍पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया. आरोपी चाचा-भतीजा ने जब होटलकर्मी पर वार किया, तो सड़क पर काफी भीड़ थी. इस हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई है.

जिले के राजघाट थानाक्षेत्र के उस्‍मानपुर के रहने वाले अजीम (40 वर्ष) नाम के शख्‍स की शनिवार की शाम 5 बजे के करीब तुर्कमानपुर के कब्रिस्‍तान वाली गली में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दो बदमाशों ने हत्‍या कर सनसनी फैला दी. हत्‍यारे इतने बेखौफ थे कि हत्‍या के बाद खून से लतपथ होने के बाद भी वहां से भागे नहीं. राहगीरों ने राजघाट थाने पर कॉल कर घटना की सूचना दी. इसके बाद दो पुलिसकर्मी बाइक से वहां पहुंचे, तो हत्‍यारे चाचा-भतीजा उनके सामने चाकू हाथ में ऊपर उठाकर उनके सामने सरेंडर करने के लिए बढ़ने लगे. इस बीच बाइक सवार एक पुलिसकर्मी नीचे उतर गया. दूसरा पुलिसकर्मी बाइक मोड़ते दिखाई दे रहा है. इसके बाद पहुंची राजघाट पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने फोरेंसिंक टीम के साथ साक्ष्‍य संकलन कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पैसे के लेनदेन में हत्या
अजीम (40 वर्ष) विजय चौक खोवा मंडी गली स्थित सन प्लाजा होटल में कर्मचारी रहा है. वो होटल मालिक के प्रापर्टी डीलिंग का काम भी देखता रहा है. अजीम का तुर्कमानपुर के कबाड़ी शमशेर उर्फ गुड्डू से रुपए के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद रहा है. शनिवार शाम 5 बजे के करीब अजीम घर से होटल जा रहा था. तभी शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी और उसके भतीजे मोहम्मद तारिक ने उसे रोक लिया. शमशेर ने रुपए चुकाने के लिए कहा, लेकिन अजीम तैयार नहीं हुआ. इसी बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी.

आरोपी गुड्डू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अजीम ने प्रापर्टी में रुपए लगाने के नाम पर गुड्डू और उसके भाई से 50 लाख रुपए लिए थे. उसे बेटी की शादी के लिए रुपए की जरूरत थी और अजीम उनके रुपए वापस नहीं कर रहा था. उन दोनों ने अजीम से रुपए मांगने का प्‍लान बनाया और उसे रास्‍ते में रोकर रुपए देने के लिए कहा. इस बीच विवाद हो गया और अजीम ने रुपए देने से इंकार कर दिया. इसके बाद गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने अजीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. गर्दन और सीने पर कई घाव होने से अजीम वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. 

घटना पर क्या बोली पुलिस? 
कोतवाली सर्किल के सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि राजघाट पुलिस को शनिवार की शाम 5 बजे सूचना मिली कि तुर्कमानपुर में दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार दिया है. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को अस्‍पताल भेजा, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उन्‍होंने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने रुपए के लेन-देन के विवाद में घटना को अंजाम दिया है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Barabanki News: महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: ऑटो-बस में यात्रियों को बनाती थीं निशाना, 5 गिरफ्तार
Barabanki News: महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: ऑटो-बस में यात्रियों को बनाती थीं निशाना, 5 गिरफ्तार
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget