एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में भी महंगा हुआ घर, प्रॉपर्टी के दामों में 5% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल लागू नईं दरें

Greater Noida News: नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी संपत्ति के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. जिसके बाद अब इन जगहों पर प्रॉपर्टी लेना महंगा हो गया है.

Greater Noida News: नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब संपत्तियों के रेट 5 फीसदी बढ़ा दिये है. ये दरें औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक व बिल्डर, संस्थागत, सभी संपत्तियों पर लागू होगी. आवंटन दरों में 5 फीसदी की वृद्धि पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 138वीं बोर्ड बैठक में मुहर लगाई गई. इसके अलावा मुख्य सचिव व प्राधिकरण चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई अहम निर्णय लिए गये.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने 2025-26 के लिए परिसंपत्तियों की नई आवंटन दरें तय कर दी हैं. जिसके तहत औद्योगिक भूखंड, आईटी पार्क व डाटा सेंटर, आवासीय, वाणिज्यिक व बिल्डर सभी तरह की संपत्ति की दरों को बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं. प्राधिकरण ने बैठक में 5600 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई. जिसमें जमीन अधिग्रहण पर लगभग 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और विकास कार्यों पर 1973 करोड़ की रकम खर्च होगी. 

बोर्ड के समक्ष ग्रेनो प्राधिकरण के बिल्डर विभाग ने ताजा रिपोर्ट पेश की जिसके तहत फरवरी 2024 से अब तक 15406 फ्लैटों की खरीदारों के नाम रजिस्ट्री हुई है. इसके अलावा शाहबेरी एलिवेटेड रोड को ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी दे दी गई है. एक मूर्ति चौराहे से एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से सहमति मिल चुकी है. निर्माण में सहयोग के लिए भी एनएचएआई तैयार हो गया है. प्राधिकरण बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद अब इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी. इसे बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

दादरी के समीप कार्गो टर्मिनल होगा विकसित
पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत करीब 260 एकड़ भूमि पर कार्गो टर्मिनल विकसित किया जाएगा. यह भूमि पाली व मकौड़ा गांव के पास स्थित है. इससे लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. इसके बनने से यह क्षेत्र एनसीआर रीजन का मुख्य लॉजिस्टिक हब बन जाएगा. 

- ग्रेनो में वेस्टर्न सिडनी विवि, ईपीएफओ व कॉमर्शियल कोर्ट का रास्ता साफ, प्राधिकरण बोर्ड ने किराए पर जगह देने को दी मंजूरी.
-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के टॉवर टू में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का ऑफिस खुलेगा. इसके साथ ही एक कॉमर्शियल कोर्ट और वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय खोलने पर भी सहमति बन गई है. बोर्ड ने इन संस्थाओं को किराए पर जगह उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

फायर उपकरणों से लैस होगा अग्निशमन विभाग
अग्निशमन विभाग ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर उपकरणों की मांग की है. इन उपकरणों को खरीदने पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने दी मंजूरी. इनमें रोबोट फायर1, फोम टेंडर 4, 4 हाइराइज फायर फाइटिंग व्हीकल, 4 वाटर बाउजर, 5000 लीटर के चार वाटर टेंडर व अन्य जरूरी उपकरण मुहैया कराने की मंजूरी दी गई है. 

IN Pics: चैत्र नवरात्रि उत्सव का आज पहला दिन, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, देखें- तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में नहीं बन पाया मेनकोर्स, नोएडा में रेस्तरां बंदी की कगार पर
Live: दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में नहीं बन पाया मेनकोर्स, नोएडा में रेस्तरां बंदी की कगार पर
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
Bhadohi News: भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
LPG Crisis Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget