एक्सप्लोरर

Noida Lift Collapse: नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

Noida Lift Collapse: यूपी के नोएडा में आज उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब यहां बन रही एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिर गई, इस हादसे में 4 की मौत हो गई है.

Noida Lift Collapse: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिर गई है. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई के घायल होने की खबर भी है. ये बहुमंजिला बिल्डिंग गौर सिटी एक मूर्ति चौक के पास बन रही है. इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ये दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा आम्रपाली बिल्डिंग में हुआ है. यहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. हादसे के बारे में और जानकारी देते हुए डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. पांच लोगों की हालत गंभीर है और उनका शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमारी टीम शहर के अस्पताल में मौजूद है. हमारे अधिकारी भी साइट पर मौजूद हैं. अभी वहां कोई भी फंसा हुआ नहीं है. घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है. इस मामले की जांच की जा रही है.

कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस दर्दनाक हादसे पर यूपी कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. यूपी कांग्रेस ने इस पर दुख जताया है. यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए हादसे पर दुख जताया और कहा, "ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 4 लोगों के मौत की सूचना मिली है.. हम सभी गतात्माओं के आत्मा की शांति और उनके परिजनों के लिए सहनशक्ति की कामना करते हैं. साथ ही शासन से यह अनुरोध करते हैं कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करे तथा इस दुःखद घटना के कारण की जांच करे.  यदि कोई व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाता है तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए."


Noida Lift Collapse: नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अधिकतर बहुमंजिला इमारतें हैं. पिछले कुछ समय में यहां पर लिफ्ट को लेकर कई तरह की शिकायतें भी सामने आई हैं. कभी किसी जगह पर लिफ्ट फंस जाती है तो कहीं इस तरह के हादसे देखने को मिलते हैं. ऐसे में सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि हर महीने चार्ज लेने के बावजूद लिफ्ट की मेंटेनेंस ठीक से नहीं की जाती है. 

UP Politics: सनातन धर्म पर छिड़े विवाद के बीच केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'देश का माहौल खराब कर रहा है इंडिया गठबंधन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Jaipur News: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
जयपुर: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget