एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

UP News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 23 फरवरी को शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना में दो लोग घायल हुए है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Firing in Greater Noida: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के एक और मामले में दो लोगों को गोली लगने की खबर सामने आई है. घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां आशीर्वाद मैरिज होम, साकीपुर में शादी के जश्न के दौरान अचानक हुई फायरिंग में दो हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान संतोष (35) और ईश्वर दयाल (23) के रूप में हुई है, जो शादी समारोह में खाना बनाने का काम कर रहे थे. घटना के तुरंत बाद, दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. इस गैरकानूनी हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, “आज दिनांक 23.02.2025 को थाना सूरजपुर क्षेत्र के आशीर्वाद मैरिज होम, साकीपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान संतोष (35) पुत्र बीरबल, निवासी ग्राम श्रीमती, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) और ईश्वर दयाल (23) पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी ग्राम कोटरा मानिकपुर, जिला फिरोजाबाद को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं.वादी से तहरीर प्राप्त कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.”

हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोकने में प्रशासन नाकाम?
उत्तर प्रदेश में शादी समारोहों और अन्य आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद, कई लोग शादी-ब्याह जैसे खुशी के मौकों पर खुलेआम फायरिंग कर कानून की धज्जियां उड़ाते हैं. ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया, जहां एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की वजह से दो निर्दोष हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए.यह घटना प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. पुलिस और प्रशासन की ओर से बार-बार हर्ष फायरिंग को लेकर कड़े निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन उसके बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.

हर्ष फायरिंग पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या केवल एफआईआर दर्ज करने और जांच करने से ऐसी घटनाएं रुक जाएंगी? शादी-ब्याह के आयोजकों और होटल-मैरेज हॉल मालिकों को भी इस मामले में सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि वे अपने कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर रोक लगाएं. इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि गैर-जिम्मेदाराना हरकतें न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं, बल्कि निर्दोष लोगों की जिंदगी पर भी भारी पड़ सकती हैं. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और क्या प्रशासन भविष्य में हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा या नहीं?

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने में लगेगा 18 घंटे का समय? 27 फरवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget