एक्सप्लोरर

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इस वजह से नहीं हो पाई सुनवाई, अब 22 अगस्त की मिली अगली तारीख

Gyanvapi Mosque News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज 14 अगस्त को होने वाली सुनवाई में मस्जिद कमेटी को अपना जवाब दाखिल करना था. इस मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में हो रही है.

Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजू खाने का भी सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई नहीं हो सकी. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के वकील सैयद अहमद फैजान के बीमार होने की वजह से आज होने वाली सुनवाई टाल दी गई है अदालत इस मामले में अब 22 अगस्त को दोपहर दो बजे सुनवाई करेगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में मस्जिद कमेटी को अपना जवाब दाखिल करना था. मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में हो रही है. वजूखाने का सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में अर्जी श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से दाखिल की गई है. 

ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजू खाने का सर्वे कराने की मांग

याचिका में कहा गया है कि जिस तरह से ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे किया गया है. उसी तरह से सील वजू खाने का भी सर्वे किया जाना चाहिए. दो साल पहले कथित शिवलिंग मिलने के बाद पूरे वजू खाने को सील कर दिया गया था. याची राखी सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी कोर्ट में पक्ष रख रहे हैं. उनका कहना है कि मुस्लिम पक्ष जानबूझकर मामले को लटकाना चाहता है, इसलिए अभी तक इस मामले की सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है.

मुस्लिम पक्ष की तरफ से ये करेंगे दलीलें पेश 

इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से सीनियर एडवोकेट सैयद फरमान अहमद नकवी के साथ ही अहमद फैजान, असगर वजाहत और फातिमा अंजुम दलीलें पेश करेंगी. इसके अलावा काशी विश्वनाथ की तरफ से उनके अधिवक्ता विनीत संकल्प पक्ष रखेंगे. गौरतलब है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने पिछले साल अगस्त महीने में ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण की शुरुआत की थी. एएसआई ने वजू खाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे किया था. इससे पहले साल 2022 के मई महीने में एडवोकेट कमिश्नर का सर्वे हुआ था. इसी सर्वे में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में राम पथ से लाइट चोरी होने की घटना पर भड़के अवधेश प्रसाद, जानें क्या बोले सपा सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
हरदोई: रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget