एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा में 25 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी, इंटरनेट शुरू, इन्हें दी गई चेतावनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि यह भी साफ किया कि प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा. इस अभियान को रोका नहीं जाएगा.

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में तीन दिन पहले हिंसा भड़काने के आरोप में पिछले 24 घंटे में 25 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की तलाश अभी जारी है. नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक 30 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं . आठ फरवरी को हुई घटना के सिलसिले में पांच लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था .

उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की तलाश अभी जारी है. इससे पूर्व, पुलिस सूत्रों ने बताया था कि मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और उसे हल्द्वानी लाया जा रहा है. उधर, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है और सभी दंगाइयों को एक—एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है .

चल रहा अभियान जारी रहेगा 
सीएम ने यह भी साफ किया कि प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा . उन्होंने कहा, ‘‘जो भी प्रदेश में अतिक्रमण है, उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी और इस अभियान को रोका नहीं जाएगा.’’ बाद में, चंपावत के लोहाघाट में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में घटना को अंजाम देने वाले किसी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी रसूख वाला क्यों न हो . उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी .

बनभूलपुरा में स्थित 'मलिक का बगीचा' में अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान प्रशासनिक अमले पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया था . इस दौरान भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने छतों से पथराव किया, पेट्रोल बम फेंक कर वाहनों में आग लगाई और बनभूलपुरा पुलिस थाने को फूंक दिया . बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें छह लोग मारे गए थे .

Rajya Sabha Election: BJP के फैसले के निकाले जा रहे है राजनीतिक मायने, राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव के फॉर्मूले पर दिखी पार्टी

आवश्यक सेवाओं को सुचारु किया
बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी में कफ्र्यू हटाए जाने के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने बनभूलपुरा में भी आवश्यक सेवाओं को सुचारु कर दिया . बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू करने के साथ ही मेडिकल स्टोर भी खुलवा दिए गए. क्षेत्र के लाइन नंबर 17 में रहने वाले डेढ़ वर्षीय बीमार बच्चे मोहम्मद इजहान का अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया और उसके बाद उसे सरकारी वाहन से घर तक छोड़ा गया .

उधर, हल्द्वानी में हिंसा के मद्देनजर हालात से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने और केंद्रीय बलों की मांग की है. अधिकारियों ने यहां बताया कि गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100—100 जवानों वाली चार कंपनियों की मांग की गयी है ताकि हिंसा ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून—व्यवस्था को कायम रखा जा सके .

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में केंद्र को अनुरोध भेज दिया है . बनभूलपुरा में करीब 1000 सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं. नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी में इंटरनेट सुविधाएं बहाल कर दी गयी हैं . हालांकि, इसके साथ चेतावनी भी जारी की गयी है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून—व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र में अंधविश्वास की खौफनाक तस्वीर, महिला को डायन बताकर लाठी-डंडों से मारा, किया लहूलुहान
सोनभद्र में अंधविश्वास की खौफनाक तस्वीर, महिला को डायन बताकर लाठी-डंडों से मारा, किया लहूलुहान
मेरठ में 498 दारोगाओं को दिखाई गई फिल्म 'धुरंधर-2', SSP के निर्देश पर बुक किए गए दो हॉल
मेरठ में 498 दारोगाओं को दिखाई गई फिल्म 'धुरंधर-2', SSP के निर्देश पर बुक किए गए दो हॉल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
मुजफ्फरनगर: प्रेमिका से मिलने पहुंचा 15 साल का रिहान, दबंगों ने घेरा और बेरहमी से कर दी पिटाई
मुजफ्फरनगर: प्रेमिका से मिलने पहुंचा 15 साल का रिहान, दबंगों ने घेरा और बेरहमी से कर दी पिटाई

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए की कटौती की
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, भारत में पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए की कटौती
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
LIVE: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget