एक्सप्लोरर

Haldwani News: 17 दिनों तक कहां छिपा रहा अब्दुल मलिक? जानें- हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड की पूरी कहानी

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. आखिर पुलिस को चकमा देकर अब्दुल इतने दिन कहां था? 

Haldwani News: हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसे कब तक जेल में रख पाएगी अपने आप में सोचने वाली बात है. एसएसपी नैनीताल का कहना है कि अब्दुल मलिक से इस विषय पर लगातार पूछताछ की जा रही है. 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दंगे का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया, जिसके बाद अब्दुल मलिक की फरारी की कहानी समाने आई है. अब्दुल मलिक हल्द्वानी से सीधे दिल्ली भागा, नौ फरवरी की रात दिल्ली में शरण ली. इसके बाद गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल में जाकर छुप गया था. उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भोपाल तक उसने कुल सात राज्यों की सीमा पार की. अब्दुल मलिक ने पूरा सफर कार से किया. अब्दुल मलिक बनभूलपुरा उपद्रव का मुख्य साजिशकर्ता है. 

पुलिस ने दिल्ली से किया था गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गुजरात, मुंबई व भोपाल में मलिक की रिश्तेदारी है. उसका खुद का भी साम्राज्य है. इसलिए कुछ दिन मुंबई व भोपाल में छुपा रहा. जब पुलिस ने उसके करीबियों व संपत्ति की जानकारी जुटाई तो मलिक को पकड़े जाने डर सताने लगा. इसलिए उसने दिल्ली में आकर शरण ले ली. वहीं बैठकर शनिवार को अब्दुल मलिक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था. जिसके बाद मलिक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया.
 
पुलिस की छह टीमें मलिक के पीछे पड़ी थीं, मगर अंत में सफलता एसओजी के हाथ लगी. अब्दुल मलिक ने 17 दिन से अपनी मोबाइल नहीं खोला था. साथ ही बैंक से लेनदेन भी नहीं किया. मलिक अच्छी तरह से जानता था कि अगर उसने मोबाइल खोला तो पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल जाएगी. इसलिए कोई ऐसा काम नहीं करना चाहता था जिससे उसके पास तक पुलिस पहुंच सके. पुलिस ने मलिक को पकड़ने के लिए अपना मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और मैनुअली काम करने के बाद अपनी गिरफ्त में लिया. जिसके बाद उसे दिल्ली के आजादपुर के नवाबजंग से गिरफ्तार कर हल्द्वानी लाया गया. 

आरोपी अब्दुल से पूछताछ कर रही पुलिस 
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि अब्दुल मलिक की पुलिस को जो भी प्राइमरी लीड मिल रही थी उस पर लगातार प्रयास किया जा रहे थे, लगातार दबिश डालने के बाद एसओजी टीम ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया. मलिक से दंगे की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. किस तरह से अब्दुल मलिक ने दंगाइयों को उकसाया है. साथ ही तथ्यों के आधार पर पुलिस अन्य विभागों से डाटा शेयर कर रही है. वहीं जो तथ्य सामने आयेंगे उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा. 

अब्दुल मलिक के वकील ने क्या कहा?
वही इस पूरे मामले में अब्दुल मलिक के वकीलों का कहना है कि जिस दौरान यह हिंसा हुई उसे दौरान अब्दुल मलिक हल्द्वानी में नहीं था वह देहरादून और दिल्ली में था. ऐसे में उसकी इस पूरी घटना में आरोपी बनाना पुलिस के लिए सही नहीं है इसको लेकर के अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में भी उसकी जमानत याचिका लगाई थी लेकिन उससे पहले ही अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो गया.

अब अब्दुल मलिक को लेकर के पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि किसी तरह से अब्दुल मलिक के खिलाफ सारे साक्ष जमा करके कोर्ट में पेश किया जाए ताकि अब्दुल मलिक को लंबे समय तक जेल में रखा जाए. वहीं, अब्दुल मलिक के वकील वह सारे साक्ष जिससे यह साबित हो सके कि अब्दुल मलिक इस दंगे के दौरान यहां नहीं था एकत्र कर कोर्ट में पेश करेंगे. इस सब पर कोर्ट फैसला लेगा कि इस मामले में अब्दुल मलिक कितना दोषी था या नहीं.

ये भी पढ़ें: Road Accident: यूपी में हादसों का दिन, बलिया में 6 की मौत, कुशीनगर सड़क हादसे में तीन घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार के 4 साल: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
धामी सरकार के 4 साल: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
मथुरा: फरसा वाले बाबा की मौत के मामले का सच आएगा सामने? जांच के लिए SIT गठित, जमकर हुआ था बवाल
मथुरा: फरसा वाले बाबा की मौत के मामले का सच आएगा सामने? जांच के लिए SIT गठित, जमकर हुआ था बवाल
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, CM ने बताया भविष्य का रोडमैप
उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, CM ने बताया भविष्य का रोडमैप

वीडियोज

New Skoda Kushaq 1.0 automatic review: 8 speed का कमाल ? | Auto Live #skoda #kushaq
New Renault Duster 2026 Petrol Review and Space Test | Auto Live #renaultduster
580KM Range वाली ₹89.99 Lakh Luxury EV ! भारत की पहली Electric Lexus Sedan | Auto Live #lexus
PM Modi's Speech in Lok Sabha: पीएम मोदी ने बता दिया संकट के पार इंडिया! | Middle East
Tata Altroz Diesel Range Test | Waah Tata Waah! | Auto Live #tata #altroz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
Embed widget