एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में रिश्वत लेते दबोचा गया बीएसए कार्यालय का बाबू, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

UP News: एंटी करप्शन टीम ने हापुड़ बीएसए कार्यालय में पदस्थ बाबू को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है. स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के एवज में रिश्वत मांगी गई थी.

Hapur News:  हापुड़ में बीएसए ऑफिस में तैनात बाबू और एक संविदाकर्मी को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इनके द्वारा एक स्कूल संचालक से दूसरे स्कूल की मान्यता को रिन्युअल करने के नाम पर रिश्वत के रूप में 70 हजार रुपये लिये जा रहे थे. एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. इस पूरे मामले में बीएसए रितु तोमर की भूमिका भी संदिग्ध रूप से देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक सुकुमार के द्वारा स्कूल के नवीनीकरण के लिए हापुड़ में बीएसए कार्यालय में आवेदन किया गया था. 

आरोप है कि यहां बाबू दीपेंद्र कुमार और संविदा कर्मी निखिल शर्मा ने स्कूल संचालक से रिश्वत के लिए डिमांड की थी. इसकी शिकायत स्कूल संचालक सुकुमारने मेरठ एंटी करप्शन टीम से की. एंटी करप्शन की टीम ने सुकुमार से 70 हजार रुपये के नोट बाबू को दिलवाए. जब बाबू ने रुपये लेकर गिनना शुरू किया, तभी एंटी करप्शन टीम ने बाबू दीपेंद्र कुमार और संविदाकर्मी निखिल शर्मा को दबोच लिया. टीम दोनों को अपने साथ गिरफ्तार कर देहात थाने ले गई. एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया.

बीएसए की भूमिका की भी होगी जांच
बीएसए कार्यालय में स्कूलों की मान्यता के नवीनीकरण करने के नाम पर बीएसए रितु तोमर की नाक के नीचे रिश्वत का खुला खेल चल रहा था, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रिश्वत के इस खेल में बीएसए की भूमिका भी संदिग्ध रही होगी. इसकी भी जांच के लिए एंटी करप्शन टीम बाबू से पूछताछ करने में जुटी हुई है.

शिकायतकर्ता सुकुमार सगाड़िया ने बताया कि उनका हापुड़ के पिलखुवा में भविष्य पब्लिक स्कूल है और वह स्कूल में प्रधानाचार्य हैं. 19 अप्रैल को बीएसए रितु तोमर ने उनके स्कूल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय बाबू दीपेंद्र शर्मा भी मौजूद थे. निरीक्षण के बाद उन्हें किसी तरह का कोई नोटिस या शिकायती लेटर दिया गया. बीएसए को स्कूल से संबंधित सभी तरह के कागज भी दिखाए गए थे.

बाबू ने दी थी स्कूल बंद करने की चेतावनी
सुकुमार ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को बाबू दीपेंद्र शर्मा का फोन आया और उन्होंने उन्हें मिलने के लिए बुलाया. जिसके बाद वह जब ऑफिस पहुंचे, तो बाबू ने उनसे 75 हजार रुपये की डिमांड की. बाद में कम करते हुए 70 हजार रुपये देने के लिए कहा और न देने पर स्कूल को बंद किये जाने की चेतावनी दी.

सुकुमार ने बताया कि बाबू ने कहा कि मान्यता को पुनः रिन्युअल कराना है. सुकुमार ने आरोप लगाया कि रुपये लेने के लिए बाबू दीपेंद्र के द्वारा बीएसए रितु तोमर का भी नाम लिया जा रहा था. आज मंगलवार को रुपये देते हुए बाबू को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मैनपुरी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आसामजिक तत्वों ने उखाड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget