एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज मामले में एक्शन, एएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

Hapur Lathicharge: हापुड़ लाठीचार्ज मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए एक एएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. वहीं वकीलों ने भी हड़ताल वापस ले ली है.

Hapur Lathi-charge: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस बीच पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल वापस ले ली, लेकिन हापुड़ के अधिवक्‍ता अभी काम पर नहीं लौटे हैं.

यूपी के अधिवक्ताओं की शीर्ष संस्था राज्य विधिज्ञ परिषद और राज्य के मुख्य सचिव के बीच बृहस्पतिवार रात सफल वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गयी और इसके अगले ही दिन पुलिस मुख्‍यालय से हापुड़ के अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की गयी है.

30 अगस्त से हड़ताल पर थे वकील

उत्तर प्रदेश के अधिवक्‍ता हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर 30 अगस्त से हड़ताल पर थे. हापुड़ में 29 अगस्त को वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. वकीलों की हड़ताल से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भी न्यायिक कार्य बंद रहा. वहीं, राज्य की विभिन्न जिला अदालतों में लगातार पिछले 16 दिनों से कामकाज प्रभावित रहा.

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) नीरा रावत की ओर से जारी आदेश में हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्र को एएसपी (देहात) के पद पर बरेली भेजा गया है, जबकि बरेली के एएसपी (देहात) राजकुमार को हापुड़ का एएसपी बनाया गया है. इसमें कहा गया है कि इसके अलावा हापुड़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार सिसोदिया को इसी पद पर सहारनपुर भेजा गया है और सहारनपुर के जीतेन्‍द्र कुमार शर्मा को हापुड़ का डीएसपी बनाया गया है. 

एएसपी समेत 3 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को बताया, 'एएसपी मुकेश चंद्र वर्मा, डीएसपी अशोक कुमार सिसोदिया और हापुड़ नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र प्रकाश सिंह को जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है.' एसपी ने कहा, 'अधिवक्‍ता संगठनों के साथ बातचीत के बाद सरकार ने स्थानांतरण का आदेश दिया है.'

हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''इस मामले को लेकर विरोध जारी रहेगा। हमने आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक के बाद फैसला होगा.''

Azam Khan: आजम खान और उनके करीबियों पर तीन दिन तक छापेमारी, 800 करोड़ की टैक्स चोरी का शक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…
हरिद्वार-गंगा कारिडोर और चारधाम निगरानी केंद्र के लिए 69 करोड़ मंजूर, धामी सरकार ने लगाई मुहर
हरिद्वार-गंगा कारिडोर और चारधाम निगरानी केंद्र के लिए 69 करोड़ मंजूर, धामी सरकार ने लगाई मुहर
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
Embed widget