एक्सप्लोरर

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद-मजारों के आगे लगे पर्दे हटाए, प्रशासन के आदेश पर पहुंचे मेले के एसपीओ

Haridwar News: प्रशासन के निर्देश पर मस्जिदों और मजारों के आगे लगे पर्दे हटाने पंहुचे कांवड़ मेले के एसपीओ दानिश अली ने बताया कि पुलिस चौकी से उन्हें पर्दे हटाने का आदेश मिला है.

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों और मजारों को पर्दों से ढके जाने से शुरू हुए विवाद के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने कुछ घंटों के बाद ही उन्हें उतारना शुरू कर दिया. हालांकि, यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों के आगे लगाए गए पर्दों को नहीं हटाया गया है. शराब की दुकानों के बाहर भी इस बार पहली बार पर्दे लगाए गए हैं.

मस्जिद के सदर अनवर अली ने बताया यह जो मस्जिद के सामने परदा लगाया था यह प्रशासन ने लगाया था प्रशासन की गाड़ी आई थी उन्होंने यह पर्दा लगवाया था. मगर आज प्रशासन के लोगों द्वारा यह पर्दा मस्जिद के आगे से हटा दिया गया है, यह पर्दा पहले कभी नहीं लगा आप पहली बार यह पर्दे मस्जिद के आगे प्रसाद द्वारा लगाए गए हैं. पर्दा लगाने का कारण तो प्रशासन को ही पता होगा इसके बारे में तो प्रशासन ही बताएगा जबकि मर्जी तो चारों तरफ से दिखाई दे रही थी. 

उन्होंने कहा कि पर्दा लगाने का तो कोई लाभ नहीं हुआ जब से कांवड़ यात्रा शुरू हुई है जब से यहीं से ही टावर लेकर कावड़िया जाते हैं पहले तो कभी कोई दिक्कत नहीं हुई अब हम कैसे मान लें कि कौड़ियों के हिसाब से यह पर्दा लगाया गया है. कांवड़ तो नहीं सालों से चलती ही आ रही है अब इसका तो प्रशासन नहीं बता सकता है यह पर्दा किस कारण यहां पर लगाया गया था. आज जुम्मे की नमाज भी यहां पर हुई लोगों ने मस्जिद में जुम्मे की नमाज भी पड़ी जब भी कोई दिक्कत परेशानी होती है तो पुलिस प्रशासन अपनी फोर्स यहां पर लगा देता है. मगर आज तक यहां पर कोई भी गलत काम नहीं हुआ है लगातार यहां पर प्रशासन की तरफ से ड्यूटी लगाई जाती है.

वहीं इस पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारी बात करने से बच रहे हैं.  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि कांवड़ यात्रा व्यवस्थित रूप से चले इसके लिए मस्जिद और मजारों को ढका गया है. प्रशासन के निर्देश पर मस्जिदों और मजारों के आगे लगे पर्दे हटाने पंहुचे कांवड़ मेले के एसपीओ (पुलिस की सहायता के लिए तैनात स्वयंसेवक) दानिश अली ने बताया कि पुलिस चौकी से उन्हें पर्दे हटाने का आदेश मिला है और इसलिए वह उन्हें हटाने आये हैं. इससे पहले, कांवड़ यात्रा के दौरान मस्जिदों और मजारों को कभी नहीं ढका नहीं जाता था.

ज्वालापुर स्थित मजार कें प्रबंधक शकील अहमद ने कहा कि इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं की गई. उन्होंने कहा कि कई दशकों से यहां से कांवड़िए गुजर रहे हैं, वे मजार के बाहर पेड़ की छाया में आराम करते हैं और चाय वगैरह पीते हैं. अहमद ने कहा कि पता नहीं इस बार ऐसा क्यों किया गया.

कांग्रेस नेता नईम कुरैशी ने कहा कि 65 साल की अपनी उम्र के दौरान उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा . उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले प्रशासन ने बैठक की थी और हिंदु और मुसलमान दोनों समुदायों से ही एसपीओ बनाये गए थे. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में हिंदु और मुसलमान सभी सहयोग करते हैं.

एजेंसी इनपुट के साथ

आगरा में पूर्व मंत्री के बेटे की खुलेआम गुंडागर्दी, ई-रिक्शा चालक को डंडे से पीटा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
Noida News: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget