एक्सप्लोरर

Haridwar: ट्यूशन टीचर ने महिला के पेंशन अकाउंट में की सेंधमारी, ऑनलाइन ठगी के तरीके से पुलिस भी हैरान

Online Banking Fraud: ट्यूशन टीचर की करतूत जानकर पुलिस भी हैरान है. बुजुर्ग महिला का भरोसा जीतने के बाद ट्यूशन टीचर ने लाखों रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली.

Uttarakhand Cyber Crime: हरिद्वार पुलिस ने फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली महिला ट्यूशन टीचर को पकड़ा है. महिला टीचर सोनिया दत्ता पर लाखों रुपये ऑनलाइन पार करने का आरोप है. आरोपी ज्वालापुर क्षेत्र में रिटायर बुजुर्ग महिला के घर बच्चे को ट्यूशन पढ़ा रही थी. यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद से रिटायर महिला का बड़ा बेटा बाहर रहता है. स्कूल से होमवर्क की जानकारी महिला के रजिस्टर्ड मोबाइल पर आती थी. बुजुर्ग महिला को धीरे-धीरे विश्वास में लेकर टीचर ने मोबाइल का लॉक पैटर्न और कोड जान लिया.

फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली ट्यूशन टीचर की करतूत

ट्यूशन टीचर अकेली बुजुर्ग महिला का विश्वास जीतने के लिए घर के काम में हाथ भी बंटाती थी. इस दौरान महिला के एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर प्राप्त कर लिया. जानकारी होने के बाद टीचर ने डमी सिम निकलवाया. रजिस्टर्ड सिम मिल जाने और एटीएम के सीवीवी नंबर की मदद से ट्यूशन टीचर ने मोबाइल पर ई बैंकिंग सेवा चालू कर दी.

बच्चे को मिले होमवर्क का बहाना बनाकर बैंक से लिंक-रजिस्टर्ड मोबाइल को कुछ घंटे टीचर अपने पास रख लेती. डिलीवरी ब्वॉय से बात करने के लिए फर्जी आई़डी पर नया सिम लिया. डमी सिम से बुजुर्ग महिला का मोबाइल काम करना बंद हो जाता था. शुरुआत में महिला ने नेटवर्क की समस्या समझकर नजरअंदाज किया. फिर 7-8 दिन बाद भी मोबाइल चालू नहीं होने पर बड़े बेटे को समस्या बताई.

बुजुर्ग महिला के पेंशन अकाउंट से लाखों की खरीदारी

इसके बाद बेटा मां का पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचा. खुलासा हुआ कि बुजुर्ग महिला के पेंशन अकाउंट से लगभग 2 लाख 11 हजार 425 रुपये की निकासी हो चुकी है. बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस में साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई. लंबी मशक्कत के बाद पुलिस की गिरफ्त में ट्यूशन टीचर आ गई. पता चला कि महिला टीचर स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर रह चुकी है. शुरू में बुजुर्ग महिला के अकाउंट से कॉस्मेटिक सामान की खरीदी की गई.

ट्यूशन टीचर फर्राटेदार इंग्लिश में छोटे बच्चे को पढ़ाती रही. दूसरी तरफ चूना लगाने का काम ऑनलाइन जारी रहा. अब तक ट्यूशन टीचर 20 हजार का कॉस्मेटिक सामान, लगभग 70 हजार का लैपटॉप, 25 हजार का ब्रांडेड कपड़ा, 90 हजार की सोने की चेन ऑनलाइन मंगा चुकी थी. ट्यूशन टीचर ने बताया कि बेटे का पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में चयन हो गया था. उसने 7.50 लाख रुपये के एजुकेशन लोन के ई स्टांप पेपर की बुजुर्ग महिला के अकाउंट से ऑनलाइन खरीदारी की. सोनिया दत्ता के बुर्के में सुनार की दुकान पर जाने का भी खुलासा हुआ. 

Bareilly: बरेली में स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 131 करोड़ की संपत्ति जब्त, मकान और शो रूम भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
Dehradun News: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
देहरादून: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
Uttarakhand News: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
उत्तराखंड: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
Basti News: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव
बस्ती: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget