एक्सप्लोरर

हाथरस मामले पर बड़ी खबर, सीएम योगी को सौंपी गई 15 पन्नों की SIT रिपोर्ट, जानें- इसमें क्या?

Hathras Stampede: एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी की ये रिपोर्ट तैयार की गई है. 15 पेजों की इस विस्तृत रिपोर्ट में डीएम और एसपी समेत करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं.

Hathras Stampede SIT Report: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मामले को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट आ गई है. यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज शुक्रवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिलकर एसआईटी की 15 पेजों की रिपोर्ट सौंप दी हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में इस रिपोर्ट को पेश करने के निर्देश दिए थे. एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी की ये रिपोर्ट तैयार की गई है. 15 पेजों की इस विस्तृत रिपोर्ट में डीएम और एसपी समेत करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. एसआईटी की टीम ने पूरे हादसे की वजह और इतनी भीड़ को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आयोजन से जुड़े लोगों और सेवादारों से भी बात की और तमाम जानकारी जुटाई है. 

डीजीपी ने सीएम योगी को सौंपी रिपोर्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी प्रशांत कुमार से हाथरस मामले पर पूरी जानकारी ली, सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में कुछ राजनैतिक लोगों के नामों का भी ज़िक्र हैं, जिनके चुनाव में बाबा की भूमिका अहम रही है. इसके अलावा हर उस एंगल का ज़िक्र किया गया है जिनके साथ इस बाबा का कनेक्शन होने के दावे किए जा रहे हैं. 

रिपोर्ट में क्या?
सूत्रों का दावा है कि इस रिपोर्ट में राजनीतिक साज़िश की तरफ़ इशारा किया गया है. कुछ स्थानीय नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. साथ ही सेवादारों की भूमिका पर सवाल उठे हैं.  आयोजकों की भूमिका पर सवाल किया गया है. रिपोर्ट में बाबा की सभा में संख्या का अनुमान नही लगा पाने को लेकर वहाँ  तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सवाल खड़े होने की खबर है.

इससे पहले बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ख़ुद हाथरस का दौरा किया था. उन्होंने हादसे में घायल लोगों और जिनके अपनों की जान चली गई उनसे मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाने की कोशिश की. सीएम योगी ने इस दौरान इस मामले में साजिश की भी आशंका जताई थी. सीएम योगी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब सत्संग में हालात बिगड़े तो बाबा के सेवादार भी वहां से भाग गए. 

हाथरस कांड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के भी आदेश दिए थे. इससे पहले एसडीएम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भोले बाबा के सत्संग में सिर्फ 80 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इसमें ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे. वहीं आयोजन की पूरी जिम्मेदारी बाबा के सेवादारों ने ही संभाली हुई थी. पुलिसकर्मियों को उनकी जगह से हटा दिया था. 

बता दें कि हाथरस कांड में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है. वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आज अलीगढ़ और हाथरस पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका दुख साझा किया. राहुल गांधी ने इस दौरान प्रदेश सरकार ने पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने की मांग की.

'मैं इंडिया अलायंस के साथ से जीतता तो पूरी जिन्दगी...' चंद्रशेखर आजाद ने बताया क्यों नहीं लिया सपा-कांग्रेस का साथ
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये 'डिलीवरी CM' बनें
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये 'डिलीवरी CM' बनें
कानपुर से आई बच्ची ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर', मुख्यमंत्री की छूटी हंसी, Video हुआ Viral
कानपुर से आई बच्ची ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर', मुख्यमंत्री की छूटी हंसी, Video हुआ Viral
UP News: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पटरी पर गिरा एयरफोर्स का जवान, GRP ने चेन पुलिंग कर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पटरी पर गिरा एयरफोर्स का जवान, GRP ने चेन पुलिंग कर बचाई जान
DM कन्नौज ने किया सरकार को इग्नोर! असीम अरुण को चीफ गेस्ट बनाकर खुद नहीं पहुंचे, दुःखी मंत्री ने लिखी चिट्ठी
DM कन्नौज ने किया सरकार को इग्नोर! असीम अरुण को चीफ गेस्ट बनाकर खुद नहीं पहुंचे, दुःखी मंत्री ने लिखी चिट्ठी

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget