एक्सप्लोरर

Bageshwar News: बागेश्वर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बंद सड़कों को खोलने के लिए बुलाई गई जेसीबी

Bageshwar News: उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश की वजह से 25 मोटरमार्ग बाधित हो गए है. वहीं सरयू नदी भी खहते के निशान से ऊपर बह रही है. फिलहाल विधायक सुरेश गढ़िया हालातों को जायजा ले रहे है.

Bageshwar News: उत्तराखंड में मॉनसून ने दस्तक देते ही आफत मचा दी है. बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्स्त हो गया है. भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी. इसके साथ ही बारिश से कपकोट ब्लॉक का असों में स्थापित उपकेंद्र एएनएम सेन्टर रात में पूरी तरह ध्वस्त हो गया. वहीं असों फाल्दा की सड़क बारिश में पूरी तरह से डूब गई है. जगह—जगह भूस्खलन होने से 25 मोटर मार्ग बंद हो गए और ग्रामीण क्षेत्रों में सात पैदल पुल भी गिर गए.

विधायक और अधिकारियों ने लिया जायजा

बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड में बीती रात बारिश ने जमकर कहर बरफाया. यहां 212.50 एम एम बारिश रिकार्ड हुई. बारिश से सरयू नदी का जलस्तर 869.00 एम रिकार्ड किया गया. भारी बारिश से क्षेत्र में नेटवर्क भी गायब हो गया है, जिससे जानकारी जुटाने में दिक्कतें आ रही है. वहीं जिला प्रशासन आपदा में हुए नुकसान की जानकारी जुटा रहा है. बारिश से भारी नुकसान होने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लिया.

Rudraprayag: मानसून में नालियों और साफ सफाई को लेकर एक्शन में प्रशासन, जलभराव को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची सरयू नदी

भारी बारिश से नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगहों से नुकसान की खबरें आ रही है. क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया रात से नुकसान का जायजा लेने में जुटे हुए हैं. विधायक गढ़िया ने बताया कि कपकोट के पनौरा और असों क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है. सरयू नदी के उफान से नदी से लगे क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है. जगह-जगह मलबा गिरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की लाइन को भी नुकसान हुआ है. वहीं कुछ लोगों के आवासीय घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि वो फिलहाल नुकसान का जायजा ले रहे हैं. जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति का और नुकसान का पता चल सकेगा.

बारिश से 25 मोटरमार्ग बाधित

मूसलाधार बारिश के चलते बालीघाट दोफाड़ कोटमन्या, कपकोट पोलिंग गैरखेत, कपकोट पिंडारी समेत 25 मोटरमार्ग बाधित हो गए हैं. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पानी की निकासी नाली और कलमठ ना होने से सड़कों को ज्यादा नुकसान हुआ है. सुबह बारिश थमने पर सरकारी अमला मौके पर पहुंचा और बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगवाई. दोपहर बाद पूरे जिले में तेज बारिश होनी शुरू हो गई. इससे बंद सड़कों को खोलने के काम को रोकना पड़ा.

वहीं जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि पिछले पांच सालों में इस बार जून माह में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. उन्होंने कहा कि बंद सड़कों को जल्द से जल्द खुलवाने की कोशिश की जा रही है.

उपचुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव के बचाव में उतरीं पल्लवी पटेल, ओम प्रकाश राजभर को दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget