एक्सप्लोरर

हेमकुंड साहिब में सेना ने संभाला मोर्चा, कल से शुरू होगा बर्फ हटाने का अभियान

Uttarakhand News: सिखों का पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर भारतीय सेना यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के काम में जुट गई है. 25 मई से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन होंगे.

Hemkund sahib News: पवित्र सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तैयारियां जोरों पर हैं. 25 मई को कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं और इससे पहले मार्ग को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने आज हेमकुंड पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. सेना की इस तैनाती से तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग को सुगम बनाना संभव हो सकेगा.

भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी ने आज पूरे हेमकुंड साहिब क्षेत्र की रेकी कर ली है. अब कल यानी 18 अप्रैल से सेना बड़े स्तर पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू करेगी. भारी बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब का रास्ता कई स्थानों पर अवरुद्ध है. रास्ते पर जमी मोटी बर्फ की परत को हटाना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके.

25 मई के बाद श्रद्धालु कर सकेंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन
हर साल की तरह इस बार भी सेना की भूमिका इस अभियान में बेहद अहम है. ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ को हटाना न केवल कठिन कार्य है, बल्कि जोखिम भरा भी है. सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में भी पूरी तत्परता से रास्ता साफ करने का कार्य करते हैं. बर्फ हटाने के इस अभियान के पूरा होने के बाद 25 मई को श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद दर्शन कर सकेंगे.

हेमकुंड साहिब सिख समुदाय के पवित्रतम स्थलों में से एक है. समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गुरुद्वारे तक पहुंचना स्वयं में एक कठिन यात्रा है. यात्रा मार्ग पर हर साल सर्दियों में भारी हिमपात होता है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है. गर्मियों में जब बर्फ पिघलती है, तब भी कई स्थानों पर मोटी बर्फ की परत जमी रहती है, जिसे हटाना आवश्यक होता है.

भारतीय सेना बर्फ हटाने के काम में जुटी
सेना के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी भी कपाट खुलने की तैयारियों में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि बर्फ हटाने के साथ रास्ते पर आवश्यक मरम्मत कार्य भी किया जाएगा. इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है.

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग गोविंदघाट से शुरू होकर घांघरिया होते हुए हेमकुंड तक जाता है. यह लगभग 18 किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग है, जिसमें खड़ी चढ़ाई और जोखिमभरे मोड़ शामिल हैं. ऐसे में मार्ग का पूरी तरह से सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है. सेना द्वारा बर्फ हटाए जाने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सहज बन सकेगी. सेना के इस सराहनीय प्रयास से यह उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के हेमकुंड साहिब के दर्शन कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड का होगा बंटवारा, मेनका और वरुण गांधी को भी मिलेगा हिस्सा! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
Greater Noida News: नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget