एक्सप्लोरर

होली 2025: यूपी पुलिस ने कसी कमर, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट, संभल में ऐसी रहेगी सुरक्षा

Holi 2025 in UP: इस बार होली और जुम्मा एक साथ पड़ने की वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. सभी जिलों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष प्लान बनाया है.

Uttar Pradesh News Today: रंगों का पर्व होली उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में शुक्रवार (14 मार्च) को मनाई जाएगी. इस बार होली जुम्मे को पड़ने की वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस खास सतर्कता बरत रही है. सभी जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने खास प्लान बनाया है. 

केंद्रीय राजधानी दिल्ली से लगे नोएडा में भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है. होली का पर्व और जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा.

नोएडा पुलिस की तैयारियां पूरी
नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि "इस बार होली की संवेदनशीलता थोड़ी बढ़ गई है, क्योंकि क्योंकि जिस दिन रंग खेला जाएगा, उसी दिन जुम्मे की नमाज़ भी है और इसी को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया है." उन्होंने आगे कहा, "हमने वो सारी कोशिशें की हैं, जिससे सद्भावनापूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जा सके. ना होली खेलने में किसीत को दिक्कत हो और न जुम्मे की नमाज पढ़ने में किसी को दिक्कत हो, इसलिए दोनों समुदायों की मीटिंग बुलाई गई है. जिसमें दोनों ही तरफ से आश्वासन दिया गया है कि हम हर कार्य बहुत सद्भावनापूर्ण तरीके से करेंगे."

डीसीपी राम बदन सिंह ने कहा, "अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है और हमने पर्याप्त फोर्स लगाई है." उन्होंने बताया कि "क्षेत्र में कुल 241 जगहें होली खेलने के लिए हैं, जिनमें से 29 जगह संवेदनशील है. सबमें वालंटियर्स और पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया है."

अमरोहा पुलिस ने कसी कमर
अमरोहा पुलिस ने होली और जुम्मा एक साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव तैयारियां कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया. सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण के लिए गोला दागकर और काल्पनिक भीड़ के साथ अभ्यास किया. अधिकारियों ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंगा नियंत्रण रणनीति का प्रदर्शन किया. मौके पर एसपी अमित कुमार आनंद ने अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए.

इन जिलों में शांति समितियों के साथ बैठक
आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों में भी प्रशासन सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार में आजमगढ़ रेंज के DIG सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, बलिया और मऊ में होली और जुम्मा के मद्देनजर सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. इसके लिए पुलिस ने शासन के साथ मिलकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

आजमगढ़ रेंज के DIG सुनील कुमार सिंह ने आगे बताया कि इन तीनों जिलों में 6525 कुल होलिका दहन स्थल हैं, इसके अलावा 50 से अधिक होली के जुलूस भी इन तीन जिलों में निकाले जाएंगे. चूंकि जुम्मा के दिन होली का रंग खेला जाएगा, इसकी संवेदनशीलता के मद्देनजर सभी जिलों डीएम-एसपी के साथ मीटिंग भी गई है. उन्होंने बताया कि इसके साथ में धर्मगुरुओं और शांति समितियों के साथ भी बैठकें की गई हैं.

बीते साल 24 नवंबर 2024 को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इसके मद्देनजर राज्य सरकार, प्रशासन और सुरक्षा एंजेंसियां संभल में अलर्ट मोड पर हैं. होली और जुम्मा एक ही दिन पड़ने की वजह से संभल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई है.

संभल में 1015 लोग पाबंद
संभल एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा ने बताया, "होली के मद्देनजर थाना स्तर पर इस बात की जांच कराई है कि कोई विवाद है या विवाद होने की संभावना है, इसके मद्देनजर सेक्शन 126 और 135 के तहत 1015 लोगों को पाबंद किया है." उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में जितनी भी मस्जिदें हैं, उन पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है, वे मौके पर सतर्क रहेंगे और कोई भी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएंगे.

एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा ने बताया कि जुम्मा और होली एक साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अन्य लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के साथ हम लोग खुद क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर ही पूरे क्षेत्र को सेक्टर, जोन और सब-सेक्टर में बांटा गया है. इसके अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि होली के त्योहार को लेकर हमारी तैयारी पूरी हैं.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग ने जारी की होली एडवाइजरी, बकाया बिल वालों के लिए जरूरी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
'...इसलिए मैंने उन्हें ये मूर्ति दी', अयोध्या में सुरक्षा गार्ड को भगवान राम की मूर्ति देकर बोले इकबाल अंसारी
'...इसलिए मैंने उन्हें ये मूर्ति दी', अयोध्या में सुरक्षा गार्ड को भगवान राम की मूर्ति दे कर बोले इकबाल अंसारी
Ramnavmi 2026: अयोध्या में दिखी भक्ति की अनोखी मिसाल, चावल के दाने-दाने पर लिखा भगवान 'राम' का नाम
अयोध्या में दिखी भक्ति की अनोखी मिसाल, चावल के दाने-दाने पर लिखा भगवान 'राम' का नाम
Uttarakhand News: BJP का 'बूथ मैनेजमेंट' मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर हिट, स्टार प्रचारक बनेंगे CM धामी
Uttarakhand News: BJP का 'बूथ मैनेजमेंट' मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर हिट, स्टार प्रचारक बनेंगे CM धामी

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
Embed widget