एक्सप्लोरर

संभल में शांतिपूर्ण तरीके से होली और जुमे की नमाज संपन्न, 4 अधिकारियों को मिला इसका श्रेय

UP: संभल में होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई. इस मौके पर संभल के जिलाधिकारी समेत 4 लोगों को इसका श्रेय जाता है. संभल प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला.

Sambhal News: संभल में 24 नवंबर की हिंसा के बाद लगातार तनाव बना हुआ था. लोगों के मन में चिंता थी कि इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है, ऐसे में माहौल कैसे शांतिपूर्ण रहेगा? लेकिन संभल के चार अधिकारियों की सूझबूझ और बेहतरीन रणनीति के चलते सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया.

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र, और उपाधीक्षक अनुज कुमार चौधरी ने मिलकर ऐसा प्लान बनाया कि न सिर्फ होली का त्योहार हंसी-खुशी मनाया गया, बल्कि जुमे की नमाज भी बिना किसी रुकावट के अदा की गई.

संभल में पहले से था तनाव
संभल का इतिहास देखें तो यह शहर कई बार सांप्रदायिक तनाव का गवाह बना है. 24 नवंबर 2023 को हुई हिंसा ने शहर के हालात और बिगाड़ दिए थे. पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि होली और जुमा एक साथ होने के कारण कोई अप्रिय घटना न हो. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी.

संभल प्रशासन ने दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क किया और बैठकें कीं. सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने त्योहारों को शांति से मनाएं और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. इसके अलावा, पुलिस ने शहर में जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात किए. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई. फ्लैग मार्च किया गया, जिससे लोगों में यह संदेश गया कि कोई भी कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी.

संभल प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर
धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी गई. प्रशासन ने साफ कर दिया था कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. इन सख्त लेकिन संतुलित उपायों का असर यह हुआ कि होली पर लोग खुलकर रंग-गुलाल उड़ाते रहे और नमाज भी पूरी शांति से अदा की गई. शहर में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. संभल प्रशासन की इस पहल ने साबित कर दिया कि अगर सही योजना और समुदाय का सहयोग मिले, तो हर चुनौती को आसानी से हल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने AIMPLB को दिखाई आंख, कहा- ओवैसी को दी नसीहत, कहा- वो पाकिस्तान जाएं और...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Police Transfer: यूपी में 206 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 65 जिलों में इधर से उधर हुए अफसर, देखें पूरी लिस्ट
यूपी में 206 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 65 जिलों में इधर से उधर हुए अफसर, देखें पूरी लिस्ट
यूपी: TGT परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, लखनऊ में 4 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
यूपी: TGT परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, लखनऊ में 4 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
उत्तराखंड में बीजेपी की नई रणनीति, हर सांसद-मंत्री और विधायक 24 घंटे विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रवास
उत्तराखंड में बीजेपी की नई रणनीति, हर सांसद-मंत्री और विधायक 24 घंटे विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रवास

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget