एक्सप्लोरर

Holi 2023: मथुरा के मंदिर में आज खेली जाएगी अनोखी होली, देवर और भाभी लगाएंगे एक-दूसरे को रंग

Holi 2023 Celebration: मथुरा के दाऊजी मंदिर में 'भाभियों' और 'देवरों' के बीच अनोखी होली मनाई जाती है. इस जश्न के लिये मंदिर में 20 क्विंटल टेसू और 50 क्विंटल गुलाल मंगाया गया है.

Holi 2023 Mathura: होली का त्योहार वैसे तो देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura Holi) में इसकी रंगत अलग ही होती है. यहां पर कई दिनों पहले से होली शुरू हो जाती है और कई तरह से होली मनाई जाती है. कभी फूलों की होली तो कभी लठमार, लड्डूमार होली और अब बारी है देवर-भाभी (Devar Bhabhi Holi) की अनोखी होली का.  

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में दाऊजी मंदिर (Dauji Temple) में 'भाभियों' और 'देवरों' के बीच अनोखी होली मनाई जाती है. इस जश्न के लिये मंदिर में 20 क्विंटल टेसू और 50 क्विंटल गुलाल का बंदोबस्त किया गया है. इस उत्सव में भाभियों और देवरों के बीच खेली जाने वाली इस अनूठी होली को स्थानीय बोली में 'हुरंगा' कहा जाता है. यह होली बृहस्पतिवार को खेली जाएगी. इस होली के दौरान महिलाएं पुरुषों को गीले सूती कपड़े से मारती हैं.

दाऊजी मंदिर में होगी ये अनोखी होली

मंदिर के पुजारी गोविंद पांडेय ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''यह अनोखी होली बृहस्पतिवार को दाऊजी मंदिर में खेली जाएगी. भगवान कृष्ण बड़े भाई बलदेव की पत्नी रेवती के साथ ये होली खेलते थे.''उन्होंने कहा, 'पुरुष महिलाओं को टेसू के रंग से सराबोर करते हैं, जबकि महिलाएं अपने नए कपड़ों को खराब होने से बचाने की कोशिश करती हैं. त्योहार की भावना में महिलाएं भी पुरुषों के कपड़े फाड़ती हैं और उन्हें चाबुक की तरह इस्तेमाल करती हैं.'

पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति भगवान कृष्ण के रूप में और दूसरा उनके बड़े भाई के रूप में मंदिर में एक ऊंचे मंच पर बैठता है और उत्सव में लोक गीत 'आज बिरज में होली रे रसिया' गूंजता है. पुजारी ने बताया कि 'हुरंगा' शुरू होने से पहले, उत्सव को जारी रखने की अनुमति लेने के लिए देवता के सामने एक घंटे तक भक्ति संगीत बजाया जाता है.

मंदिर में मंगाए गए फूल और गुलाल 

मंदिर के पुजारी ने कहा, “ इस जश्न के लिये 20 क्विंटल टेसू के फूल, 50 क्विंटल अलग-अलग रंग के गुलाल, पांच क्विंटल फिटकरी, 10 क्विंटल चूना और पांच क्विंटल केसरिया रंग खरीदा गया है. बीस क्विंटल गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां भी मंगवाई गई हैं.”

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, “ हुरंगा के आयोजन के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. गुंडागर्दी और महिलाओं के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: जेल कैंटीन में सब्जियां सप्लाई करने के बहाने ऐसे होती थी अतीक अहमद के भाई की मदद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
Uttarakhand News: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट, मांग 4.5 करोड़ यूनिट और उपलब्धता सिर्फ 2.3 करोड़
उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट, मांग 4.5 करोड़ यूनिट और उपलब्धता सिर्फ 2.3 करोड़

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget