एक्सप्लोरर

UP Bhulekh: यूपी में खसरा-खतौनी ऑनलाइन कैसे निकालें? जानिए स्टेप टू स्टेप पूरा प्रोसेस

Bhulekh document online: जमीन से संबंधित कागजात बनवाने के लिए अक्सर तहसील और लेखपाल के पास चक्कर काटने पड़ते हैं. बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंटरनेट की मदद से खतौनी मोबाइल पर भी देखा जा सकता है.

जमीन संबंधित काम के लिए अक्सर तहसील या कचहरी का चक्कर काटना पड़ता है. खतौनी या नक्शा संबंधित कागज निकलवाने के लिए लेखपाल (पटवारी) के पास जाना पड़ता है. जहां ज्यादा समय लग जाता है. ऐसे में अगर आप तहसील या लेखपाल के पास जाने से बचना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प है.

पहला, आप निकटतम जनसेवा केंद्र (लोकवाणी केंद्र) जाकर जमीन से संबंधित कागजात निकलवा सकते है. दूसरा, आप खुद भी इंटरनेट की मदद से अपने स्मार्टफोन पर जमीन से संबंधित कागजात देख सकते हैं. जमीन रजिस्ट्री कराने में, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने समेत कई सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए खसरा-खतौनी जरुरी होता है. खसरा-खतौनी ही जमीन का मालिकाना सबूत होती है.

बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि इंटरनेट की मदद से खसरा-खतौनी बनवाई सकती है. सरकारी वेबसाइट पर जमीन से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऑनलाइन खतौनी कैसे निकाल सकते हैं. 

ऐसे देखे खतौनी

  • अगर आपको उत्तर प्रदेश की जमीन के कागजात देखना है तो आपको यूपी सरकार की ऑफिशियल भूलेख वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ पर जाए.
  • पेज ओपेन होने के बाद पांचवें ऑप्शन खतौनी (अधिकार अभिलेख) की 'नकल देखे' पर क्लिक करें.
  • यहां आपको एक बॉक्स दिखेगा. यहां कैप्चर भरने के बाद सबमिट कर दें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जहां बाई तरफ जिलों के नाम लिखे होंगे. यहां आप अपना जिला सेलेक्ट कर लें.
  • जिला सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने तहसील का ऑप्शन आ जाएगा. यहां अपने तहसील पर क्लिक करें.
  • इसके बाद तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की लिस्ट आ जाएगी. यहां आप अपने गांव पर क्लिक कर ले.
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा. अगर खसरा-खतौनी या खाता संख्या याद है तो बॉक्स में भरकर 'खोजें' पर क्लिक कर दें. अगर खसरा-खतौनी नंबर याद नहीं है तो आप नाम से भी भूलेख खोज सकते हैं. नाम से देखने के लिए तीसरे ऑप्शन 'खातेदार के नाम द्वारा खोजें' पर क्लिक करें. यहां पर अपना नाम डाले.
  • अब आपके सामने जमीन के भूलेख सामने आ जाएगा. आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं.  

अन्य राज्यों की ऑफिशियल वेबसाइट

अन्य राज्यों के भूलेख संबंधित कागजात देखने के लिए इन वेबसाइट पर जाएं.

राजस्थान- http://apnakhata.raj.nic.in
बिहार- http://biharbhumi.bihar.gov.in/
हरियाणा- https://jamabandi.nic.in/
मध्य प्रदेश- https://mpbhulekh.gov.in

यह भी पढ़ें

Chhath Puja 2021: औरंगाबाद के देव में छठ पर नहीं लगेगा मेला, हर साल आते हैं 15 से 20 लाख श्रद्धालु, जानें गाइडलाइंस

Aadhaar Download: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बिना इस तरह डाउनलोड करें आधार, जानें सभी स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
Haridwar News: हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा
हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget