एक्सप्लोरर

आईआईटी कानपुर रेप केस में छात्रा के वकील का बड़ा आरोप, जांच पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाली छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में पीड़िता के अधिवक्ता ने आरोपी पुलिसकर्मी पर केस प्रभावित करने आरोप लगाया है.

IIT Kanpur Rape Case: कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक एसीपी रैंक के अधिकारी मोहसिन खान के ऊपर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. छात्रा के आरोपी के बाद कानपुर पुलिस और आईआईटी प्रबंधन में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में आरोपी पुलिस अधिकारी के ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही गई थी. अब पीड़िता की ओर से केस की पैरवी  करने वाले अधिवक्ता ने आरोपित पुलिस अधिकारी पर भविष्य में पीड़िता पर दबाव बनाने की बात कही है.

पीड़ित छात्रा की ओर से केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता अनंत कुमार शर्मा ने बताया कि, पीड़ित छात्रा का 164 का बयान न्यायालय में दर्ज हो चुका है और मामला विचाराधीन है लेकिन जिस प्रकार से आरोपी पुलिसकर्मी रेप जैसे मामले में प्रयास कर रहा है जिसमें भविष्य में अगर आरोपी पुलिस अधिकारी को जमानत मिल जाती है या फिर उसके द्वारा किए गए एफआईआर को रद्द करने के प्रयास में कोई सफलता हासिल होती है तो आरोपी पुलिसकर्मी भविष्य में पीड़ित छात्रा पर मुकदमे को लेकर दबाव बना सकता है. यह छात्रा के हित में नहीं होगा.

'जांच को प्रभावित कर सकता है आरोपी पुलिसकर्मी'
पीड़ित छात्रा के वकील ने इस बात की आशंका जताई है कि, आरोपी पुलिस अधिकारी को कानून के दायरे में मजबूती के साथ बांध दिया जाए, जिसके चलते वह अपने पद और पोस्ट का किसी भी प्रकार का दुरुपयोग ना कर सके. कानपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पुलिस अधिकारी कानपुर में एसीपी रैंक के पद पर तैनात भी था जिसके चलते भविष्य में जांच प्रभावित हो सकती है. 

छात्रा के वकील के द्वारा जताई गई इस आशंका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं पुलिस की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की व्यवस्था पर भी संदेह जताया जा रहा है. फिलहाल कानपुर पुलिस इस पूरे मामले में गंभीरता और निष्पक्षता के साथ जांच कर उचित कार्रवाई करने का दावा कर रही है, लेकिन अब देखना होगा कि आरोपी पुलिस अधिकारी के द्वारा अपने बचाव में किए गए प्रयास पीड़ित छात्रा को भविष्य में कमजोर करते हैं या फिर छात्रा इस मामले में कानपुर पुलिस के आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ डटकर सामना करती है.

ये भी पढ़ें: UP Assembly Session: 'मंथरा का काम न करें..', मंत्री एके शर्मा ने सदन में कुछ ऐसा कहा कि सीएम योगी को आई हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget