एक्सप्लोरर

आईआईटी कानपुर की छात्रा ने ACP पर लगाया रेप का आरोप, लव एंगल की कहानी आई सामने

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाली पीएचडी की छात्रा ने एसीपी पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. मामले की  जांच एडीसीपी रैंक की महिला अधिकारी को सौंपी गई है.

IIT Kanpur: कानपुर में एक बार फिर खाकी दागदार हुई है, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक पुलिस अधिकारी पर आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की है, साथ ही मामले में छात्रा ने कार्रवाई की गुहार लगाई है. पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच एडीसीपी रैंक की महिला अधिकारी को सौंपी है. साथ ही एसआईटी का गठन भी कर दिया है.

आईआईटी छात्रा की ओर से कानपुर के कलक्टर गंज में तैनात एसीपी मोहसिन खान पर रेप का गंभीर आरोप लगाया गया है. पीड़िता आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर थी और आरोपी मोहसिन खान भी कानपुर आईआईटी से पीएचडी की पढ़ाई करता था. इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर से दोस्ती प्यार में बदल गई. मोहसिन खान पहले से शादीशुदा था, छात्रा इस बात अंजान थी. दोनों के बीच प्यार परवाना चढ़ने लगा. पीड़ित छात्रा ने बताया कि, मोहसिन ने उससे शादी करने का वादा किया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. छात्रा का कहना है कि, आरोपी ने शादी की बात उससे छिपा रखी थी.

छात्रा के आरोपों पर ACP ने दी सफाई
छात्रा के आरोपों पर एसपी मोहसिन खान ने सफाई देते हुए कहा कि, छात्रा खुद उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. मोहसिन के मुताबिक, उसने छात्रा को खुद की शादी की बात बताई थी, इसके बाद भी छात्रा उससे जबरदस्ती शादी का दबाव बना रही थी. शादी से इनकार करने पर छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. अब पुलिस दोनों के मोबाइल नंबर की जांच कर रही है. दोनो के मैसेज भी चेक कर उसमें की जाने वाली बातों का मिलान कर रही है. साथ ही आईआईटी कैंपस में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं और गार्ड से लेकर दोस्तों तक से पूछताछ हो रही है. वहीं छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.

इस मामले की कमान कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने संभाली है. उन्होंने बताया कि, इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने आरोपी पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से विमुक्त करते हुए लखनऊ हैडक्वाटर अटैच कर दिया है. इस मामले में आईआईटी कानपुर प्रबंधन की तरफ से किसी भी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: UP Electricity Privatization: 1 रुपये में निजी कंपनियों को सौंप दी जाएगी पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगम की अरबों की जमीन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
रामपुर जेल प्रशासन पर भड़कीं आजम खान की पत्नी, कहा- परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त ने मिलने नहीं दिया गया
रामपुर जेल प्रशासन पर भड़कीं आजम खान की पत्नी, कहा- परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त ने मिलने नहीं दिया गया
रामनवमी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, ADG ने संभाली सुरक्षा की कमान, भीड़ को लेकर विशेष प्लान लागू
रामनवमी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, ADG ने संभाली सुरक्षा की कमान, भीड़ को लेकर विशेष प्लान लागू
Basti News: बस्ती में LPG को लेकर संग्राम, खाली सिलेंडर और हाथ में बेलन लेकर डीएम दफ्तर पहुंची महिलाएं
बस्ती में LPG को लेकर संग्राम, खाली सिलेंडर और हाथ में बेलन लेकर डीएम दफ्तर पहुंची महिलाएं

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
US Israel Iran War Survey: जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget