एक्सप्लोरर

IIT Kanpur: 'मां-पापा ध्यान रखना, मैं अच्छा बेटा नहीं..', IIT कानपुर के छात्र का सुसाइड नोट पढ़कर रो उठेगा दिल

IIT Kanpur Student Suicide: कानपुर आईआईटी में छात्र की आत्महत्या मामले में छात्र का सुसाइड नोट सामने आया है. जिसमें उसने ख़ुद को फेलियर बताया और माफ़ी मांगी है.

Kanpur IIT Student Suicide: आईआईटी कानपुर में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र विकास कुमार मीणा की ख़ुदकुशी कर ली थी, इस मामले में अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है. ये सुसाइड नोट छात्र के कमरे से मिला है. यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने इस देखा है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसे लेकर पुष्टि नहीं की गई है.  

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी आरएमएस से सेवानिवृत्त ऑफिस सुप्रीटेंडेंट नेम चंद्र मीणा के इकलौते बेटे विकास कुमार मीणा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद साल 2021 में आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया था. परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की लगातार बैक आने पर उसे चार जनवरी को बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन आईआईटी प्रशासन की तरफ से उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई. अगर उन्हें पता होता तो शायद उनका बेटा ये कदम नहीं उठाता. 

सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें
आईआईटी छात्र विकास ने आत्महत्या से पहले जो नोट लिखा उसमें कई बातों को ज़िक्र किया है और अपने माता-पिता से माफ़ी मांगी, ये नोट वायरल हो रहा है. मृतक छात्र ने इसमें लिखा, 'घर से पैसे लेते हुए मुझे शर्मा आती है, मैंने ट्राई किया पर मेरे से नहीं हो पाया. इसमें किसी की भी गलती नहीं है. मैंने अपना टाइम वेस्ट कर दिया. आज इस उम्र में मुझे अपने घर वालों को सपोर्ट करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए था पर अब भी मैं अपने घर वालों के पैसे पर पल रहा हूं. घर से पैसे लेते हुए मुझे शर्मा आती है.' 

उसने आगे लिखा,'मैं जो ये स्टेप ले रहा हूं, अच्छे से सोच समझकर ले रहा हूं. मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता. जो हुआ सब मेरी वजह से हुआ. हर किसी ने मुझे बहुत प्यार दिया इतने सालों से मेरी केयर की, पर मैं शायद लायक नहीं था. न मैं अच्छा बेटा बन पाया न स्टूडेंट. मैं काफी समय से जॉब को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था. इसलिए मैं अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहा था. ऐसा नहीं है कि मेरे से होता नहीं, मुझे अपने पर भरोसा था मैं कर लेता पर अब मुझे लगता है सब बेकार है.' 

विकास ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मेरे पैरेंट्स अपना ध्यान कैसे रख पाएंगे पर मुझे अपनी सिस्टर पर भरोसा वो उनका ध्यान रखेगी. सॉरी आप सबका ट्रस्ट तोड़ने के लिए.. मैं सिर्फ एक फेलियर हूं.. उससे ज्यादा कुछ नहीं. मां अपना ध्यान रखना और पापा का भी.' इस मामले पर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस मामले की जाँच की जा रही है. मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
Basti News: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
बस्ती: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
Mahoba News: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन
यूपी: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget