एक्सप्लोरर

Azam Khan News: रामपुर में आजम खान से जुड़े पांच ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी, घर के अंदर से आ रही हथौड़े की आवाज

Azam Khan IT Raid: बताया जा रहा है कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण करने वाले ठेकेदार राकेश कुमार जैन के पीपल टोला इलाके में बने गोदाम से भी आयकर विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई है.

Income Tax Raid: रामपुर (Rampur) में सपा नेता आजम खान (SP Leader Azam Khan) के घर पर आज भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. बुधवार से कार्रवाई में जुटी आयकर विभाग की टीम को 30 घंटे से ज्यादा हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार, आजम खान से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. घर के अंदर से रुक-रुक कर हथौड़े की आवाज भी सुनाई दे रही है. कार्रवाई के बारे में आयकर अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं. आयकर की टीम ने रामपुर में आजम खान के घर, जौहर यूनिवर्सिटी, हमसफर रिजॉर्ट पर दबिश दी है. सपा विधायक नसीर खान के आवास और फार्म हाउस पर भी आयकर विभाग की टीमें छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं.

छापे की कार्रवाई को 30 घटों से ज्यादा हुए

बताया जा रहा है कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण करने वाले ठेकेदार राकेश कुमार जैन के पीपल टोला इलाके में बने गोदाम से भी आयकर विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई है. ठेकेदार राकेश कुमार जैन की कोरोना काल में मौत हो चुकी है. अब कंपनी सी के एसोसिएट्स को भतीजे पवन कुमार जैन संभालते हैं. सूत्रों का कहना है कि बीती रात आजम खान के करीबी रहे बीजेपी नेता शाहजेब खान से भी पूछताछ हुई है.

आजम खान के घर से कितने मिले जेवरात?

शाहजेब खान रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आजम खान का साथ छोड़कर सपा से बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. आयकर विभाग की टीम ने बीजेपी नेता शाहजेब खान के घर रात में दस्तक दी थी. आयकर विभाग की टीम में शामिल ज्वेलरी एक्सपर्ट कन्हैयालाल ने बताया कि घर के अंदर अभी छापे की कार्रवाई चल रही है. छापेमारी में घर से मिले सोने चांदी के जेवरात का अभी खुलासा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि सोने और चांदी के जेवरात का आंकलन किया जा रहा है. 

UP Politics: यूपी में मॉक ड्रिल का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कसा योगी सरकार पर तंज, गिनाए सपा के काम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget