एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: आजादी के जश्न में डूबा देश, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Independence Day 2024: देश आज अपना आजादी का पर्व मना रहा है. इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सांसद रामगोपाल यादव समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी है.

Independence Day 2024 Wishes: देश आज 78वां स्वंतत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर आज हर कोई अपने वीर स्वतंत्रतता सेनानियों को याद कर रहा है. जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमारे देश को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई. आज पूरे देश के लिए गर्व का समय हैं. इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत तमाम नेताओं ने आजादी के पर्व की बधाईयां दी हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस खास अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प दोहराते हुए स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों को याद किया. सीएम योगी ने लिखा- 'प्रदेश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! माँ भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन! अपने अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सभी की शीर्ष प्राथमिकता है. आइए, आज के पावन दिन हम सभी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए संकल्पित हों. वंदे मातरम्, जय हिंद!'

मायावती ने दी शुभकामनाएं
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि '78वें स्वतंत्रता दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आज का दिन देश के लगभग 140 करोड़ गरीब मेहनतकश बहुजनों के लिए तभी विशेष होगा जब वे दरिद्रता से मुक्त अपना व अपने परिवार का जीवन खुश व खुशहाल पाएंगे.

उन्होंने कहा- यह तभी संभव है जब केन्द्र व यूपी सरकार की सोच ’हर हाथ को काम देने वाली’ सही संवैधानिक व सच्ची अम्बेडकरवादी होगी जैसा कि यूपी में चार बार रही बीएसपी की सरकार द्वारा कल्याणकारी राज्य के मिसाल के रूप में कार्य करके दिखाया गया. सरकार भावनात्मक मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान न भटकाए.

रामगोपाल यादव ने किया शहीदों को याद
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने लिखा- 'भारत छोड़ो आंदोलन से लेकर आजादी मिलने तक देश का जन मानस अपने अपने नारों के साथ तिरंगा हाथ में लेकर सड़कों पर निकल पड़ा था. राष्ट्रकवि बल्लभ की ये पंक्तियाँ” आज़ादी का मूल्य प्राण है, देखें कौन चुकाता है. देखें कौन सुमन सैया तज कंटकवन को जाता है.” आगरा कानपुर के बीच हर नौजवान की जिह्वा पर था. 15 अगस्त 1947 को वह शुभ दिन भी आया जब लालकिले पर अपना तिरंगा नेहरू जी ने फहराया और देश आजाद हो गया. बेशुमार बलिदानों के बाद मिली आज़ादी को सम्भाल के रखना है. आज इस शुभ दिन पर आप सब को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाइयाँ और अनन्त शुभ कामनाएँ.'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- समस्त देश व प्रदेश वासियों को 78वीं भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को शत-शत नमन, आइए, आज हम सभी यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget