एक्सप्लोरर

Indian Railway News: बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे का शिकंजा, 25 यात्रियों से वसूला 11 हजार 459 रुपये जुर्माना

UP News: पूर्वोत्‍तर रेलवे ने बेटिकट अवैध रूप से यात्रा करने वाले 25 यात्रियों को 4 ट्रेनों में औचक निरीक्षण कर पकड़ा और उनसे 11,459 रुपए जुर्माना वसूला गया.

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है. ऐसे में बेटिकट अवैध रूप से यात्रा कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले यात्रियों की धर-पकड़ भी जारी है. पूर्वोत्‍तर रेलवे ने बेटिकट अवैध रूप से यात्रा करने वाले 25 यात्रियों को 4 ट्रेनों में औचक निरीक्षण कर पकड़ा और उनसे 11,459 रुपए जुर्माना वसूला गया.

इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वोत्‍तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर के निर्देशन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गोरखपुर स्टेशन पर 25 जून को पैंट्रीकार में अवैध यात्रियों की रोकथाम व आरक्षित कोचों में अनारक्षित टिकट/बिना टिकट यात्रा करने वाले के विरूद्ध रेल राजस्व की क्षति रोकने के लिए चार ट्रेनों में औचक सघन निरीक्षण किया गया.

रेल अधिकारियों ने इन ट्रेनों में की चेकिंग
गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के पैंट्रीकार का प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक दस्ता और स्टेशन टिकट चेकिंग स्टाफ सहित कुल 16 कर्मचारियों की मदद से औचक सघन निरीक्षण किया गया. इस दौरान इन 4 ट्रेनों के पेंट्रीकार में कोई भी यात्री नहीं मिला. शयनयान कोच में अनारक्षित टिकट/बिना टिकट यात्रा करने वाले 25 यात्रियों से 11,459 रुपए की वसूली की गई. यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा व रेल आय में बढ़ोत्तरी हेतु इस तरह के जांच अभियान आगे भी निरन्तर आयोजित किए जाते रहेंगे.

गोरखपुर के रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा ने संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान गोरखपुर के एक दुकान संचालक को व्‍यक्तिगत यूजर आईडी से 8 अवैध ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार खंड पर कीड़िहरापुर-बेलथरा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण (विद्युतीकरण सहित) का कार्य पूर्ण हो चुका है. उत्‍तर पूर्व सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त ने 27 जून को इस नव दोहरीकरण (विद्युतीकरण सहित) रेल खंड का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया.

ट्रेन और प्लेटफार्म में बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपा
पूर्वोत्‍तर रेलवे आरपीएफ ने 25 जून को गोरखपुर के प्लेटफार्म नंबर 2 से 13 वर्ष की किशोरी को लावारिस हालत में बरामद किया है. पूछताछ के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया. इसके अलावा आरपीएफ ने 24 जून को औड़िहार रेलवे स्‍टेशन पर गाड़ी संख्या-09196 में 4 साल का एक लावारिस बच्चा रोता हुआ मिला. पूछताछ के बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन गोंडा को सुपुर्द किया गया. 24 जून, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-11124 के दिव्यांग कोच में एक वर्ष की बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन गोंडा को सुपुर्द किया गया.

ये भी पढ़ें: पेपर लीक से चर्चा में आए बेदीराम जब नाटकीय ढंग से हुए थे गिरफ्तार, भेष बदलकर पहुंची थी STF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
'निशांत के हाथ में...', JDU नेता का बड़ा बयान, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर भी कह दी बड़ी बात
'निशांत के हाथ में...', JDU नेता का बड़ा बयान, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर भी कह दी बड़ी बात
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget