एक्सप्लोरर

Alert in Noida: दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने के बाद नोएडा में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर वाहनों की सघन तलाशी

High Alert in Noida: नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है. वहीं, पुलिस की गश्त भी त्यौहारों के मद्देनजर तेज कर दी गई है.

Police on high Alert in Noida: देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी के बाद से दिल्ली नोएडा की सीमाओं पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है. दिल्ली नोएडा पुलिस सीमा पर हर आने-जाने वाले वाहन की सघन तलाशी ले रही है, ताकि उत्तर प्रदेश की सीमा में कोई हथियार व विस्फोटक सामग्री दाखिल ना हो सके. 

चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट 

नोएडा दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा और दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलग नजर आ रही है. हर आने-जाने वाले वाहन को रोका जा रहा है, उनकी सघन तलाशी ली जा रही है और उसके बाद जब कोई एलिमेंटस नहीं मिल रहा है तभी उन्हें जाने दिया जा रहा है.

इस वक़्त त्योहारों का समय चल रहा है. ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली से संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी के गिरफ्तार होने से एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली से मिले इनपुट के बाद नोएडा में पूरी तरह से पुलिस अलर्ट है. सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है, वहीं पुलिस पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर नजर भी बनाए हुए है.  

दिल्ली से मिले इनपुट के बाद पुलिस सतर्क 

एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि, त्योहारों के वक्त पुलिस पहले से ही अलर्ट है. ऐसे में दिल्ली से मिले इनपुट के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस टीम हर आने-जाने वाले वाहन को चेक कर रही है और जब सुरक्षा के लिहाज से यह सुनिश्चित हो जाता है कि वाहन में किसी भी तरह का कोई भी अवैध सामान नहीं है तभी उसे जाने दिया जा रहा है.

नोएडा पुलिस की माने तो देश की राजधानी दिल्ली से नोएडा सटा हुआ है इसीलिए नोएडा में पूरी तरह से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. हर भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है. साथ ही सीमाओं पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. होटल, मॉल, साइबर कैफे जैसी जगहों पर सादी वर्दी में भी पुलिस टीमों को तैनात किया गया है, ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: रथ यात्रा लेकर निकले अखिलेश यादव का दावा- यूपी में बीजेपी की सत्ता जाने वाली है

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
Israel Iran War: अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर अयोध्या में पसरा मातम, समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर अयोध्या में पसरा मातम, समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच BJP सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'केवल वार्ता से निकलता है समाधान'
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच BJP सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'केवल वार्ता से निकलता है समाधान'
ईरान-इजरायल जंग के बीच फंसे मंगलौर के 30 भारतीय छात्र, परिजन बोले- 'हमें भारत सरकार से...'
ईरान-इजरायल जंग के बीच फंसे मंगलौर के 30 भारतीय छात्र, परिजन बोले- 'हमें भारत सरकार से...'

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Embed widget