एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर चुनाव में CM योगी की रहेगी खास भूमिका, घाटी में BJP के चुनाव प्रचार को देंगे धार

CM Yogi Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं, जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 और तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ का भी नाम है. अब सीएम योगी घाटी में भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही घाटी में भी सीएम योगी का अलग अंदाज देखने को मिलेगा. सीएम योगी का नाम बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं में गिना जाता और अक्सर वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में भी रहते हैं.

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्राचरकों की लिस्ट जारी की है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई नेताओं के नाम शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक 50 से अधिक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. हाल ही में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नाम थे.

राहुल गांधी ने शुरू किया चुनावी अभियान

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं. इतना ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में मेगारैली संबोधित करते हुए कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. अब बीजेपी भी जल्द ही चुनावी बिगुल फूंकते हुए नजर आएगी.

तीन चरणों में होंगे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव

बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं, जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को और तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम घोषित किया जाएगा.

वर्चस्व की जंग को लेकर AMU कैंपस बना अखाड़ा, फायरिंग के बाद छात्रों में जमकर मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget