एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022 Date: मथुरा में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी 18 या 19 अगस्त को? कंफ्यूजन है तो यहां जानें सही तिथि

Janmashtami 2022 Date: इस साल अष्टमी तिथि 18 और 19 अगस्त को पड़ रही है ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में कंफ्यूजन हैं. हालांकि मथुरा में जन्माष्टमी का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा.

Janmashtami 2022 Date:  हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. पूरे देश में कृष्ण जन्मोत्सव को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. हालांकि इस साल अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है. पंचांग के अनुसार गुरुवार, 18 अगस्त को रात के 09 बजकर 21 मिनट से अष्टमी तिथि लग जाएगी जोकि अगले दिन 19 अगस्त शुक्रवार को रात के 10 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगी.

मथुरा में जन्माष्टमी 2022 कब मनाई जाएगी ?
मथुरा में जन्माष्टमी की सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलती है. कान्हा की नगर में कृष्ण जन्म की लीला देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. हालांकि इस बार अष्टमी तिथि दो बार पड़ने से लोग जानने को उत्सुक हैं कि आखिर मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा. बता दें कि हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात के 12 बजे हुआ था. इस कारण कुछ लोगों का मानना है कि जन्माष्टमी तिथि 18 अगस्त को मनाई जाएगी. वहीं कुछ ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे हुआ था और 19 अगस्त को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी. इसके अलावा 19 को सूर्योदय भी होगा. इसलिए जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जानी चाहिए. गौरतलब है कि मथुरा, वृन्दावन, द्वारिकाधीश मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत के क्या है नियम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (Krishna Janmashtami 2022Vrat) के पहली वाली रात्रि को हल्का भोजन करना चाहिए. उसके बाद अगले दिन यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन व्रत का संकल्प लेना चाहिए. तत्पश्चात विशेष रूप से सूर्य, सोम, भूमि, आकाश, संधि, भूत, यम, काल, पवन, अमर, दिक्‌पति, खेचर, ब्रह्मादि को हाथ जोड़कर नमस्कार करें. अब पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके विधि-विधान से भगवाण श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna) का पूजन करें. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से सुख- समृद्धि और दीर्घायु की प्राप्ति होती है.

कृष्ण जन्माष्टमी 2022 पूजा सामग्री
यदि आप पहली बार जन्माष्टमी के व्रत और अनुष्ठान कर रहे हैं, तो यहां उन वस्तुओं की सूची दी गई है, जिन्हें आपको अपनी पूजा की तैयारी में शामिल करना चाहिए- भगवान कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति, भगवान गणेश की मूर्ति, सिंहासन या चौकी, पंच पल्लव, पंचामृत, तुलसी दाल, केले के पत्ते, दीपक के लिए घी, मिट्टी या पीतल के दीये, बंदनवार, अर्घ्य के लिए लोटा, इत्र की बोतल, अगरबत्ती, कपूर, केसर, चंदन, 5 यज्ञोपवीत, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, अभ्रक, हल्दी, आभूषण, नाडा, कपास, रोली, सिंदूर, सुपारी, मौली, सुपारी , माल्यार्पण, कमलगट्टे, तुलसीमाला, खीरा आदि.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें

Congress Protest: महंगाई पर घिरी बीजेपी, सपा और बसपा के बाद अब कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा करवाने वाले पांच हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स पर लगा जुर्माना, ऑडिट में सामने आयी खामियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम में गैर-सनातनियों पर प्रवेश पर सख्ती, पंचगव्य पान के बाद ही कर पाएंगे दर्शन
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में गैर-सनातनियों पर प्रवेश पर सख्ती, पंचगव्य पान के बाद ही कर पाएंगे दर्शन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी 'ईद उल फितर' की बधाई, कहा- देश की खुशहाली का हिस्सेदार बनें
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी 'ईद उल फितर' की बधाई, कहा- देश की खुशहाली का हिस्सेदार बनें
एडीजी से डीजी बने IPS एलवी एंटनी देव कुमार, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
एडीजी से डीजी बने IPS एलवी एंटनी देव कुमार, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
'अतीक अहमद इस दुनिया में नहीं...', अवधेश प्रसाद ने फिल्म धुरंधर-2 को बताया सरकार का प्रोपगेंडा
'अतीक अहमद इस दुनिया में नहीं...', अवधेश प्रसाद ने फिल्म धुरंधर-2 को बताया सरकार का प्रोपगेंडा

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget