एक्सप्लोरर

Jhansi News: चुड़ैल ने कहा 2 दिन बाद इसे ले जाऊंगी, दो दिन बाद हो गई नवविवाहिता की मौत! जानें मामला

Jhansi News: मृतका का कहना था कि एक महिला उसका पीछा करती है जो केवल उसे ही नजर आती है. वह उससे अपने साथ चलने की कहती थी. उस महिला की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी.

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुनकर हर कोई हैरान रह गया, जहां एक नवविवाहिता ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि उससे चुड़ैल ने कहा था कि वो उसे दो दिन में ले जाएगी और फिर सच में दो दिन में उसे मौत की नींद सुलाकर ले गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों की ऐसी बातें सुनकर सब हैरान हो गए हैं. 

दरअसल 22 जुलाई को झांसी के टहरौली थानांतर्गत ग्राम भट्टपुरा में रहने वाली शिवानी झुलसी हुई हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की मौसी ने बताया कि तीन साल पहले एक मुस्लिम युवती की मौत हो गई थी, जो अक्सर मरने के बाद उसका पीछा करती थी. उसी के कहने पर शिवानी ने खुद को आग लगा ली है. शिवानी की एक महीने पहले ही शादी हुई थी.

परछाई करती थी मृतका का पीछा

मृतका शिवानी की 25 जून को नवल किशोर से मंदिर में शादी हुई थी. शादी के बाद दूसरी बार शिवानी मायके से वापस अपनी ससुराल गई थी. दूसरी बार जब वह ससुराल आई तो वो अजीब हरकतें करने लगी थी. वह कहती थी कि उसका एक महिला पीछा करती है जो केवल उसे ही नजर आती है. वह उससे अपने साथ चलने की कहती थी. यह सुनकर मायके वाले उसे  रावतपुरा में उसे तांत्रिक के पास झाड़ फूंक को ले गए. जहां पता चला कि शिवानी को नजर आने वाली महिला की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी थी. 

चुड़ैल के कहने पर लगाई खुद को आग

परिजनों के मुताबिक वो महिला शिवानी का पीछा कर रही थी. वो उससे कहती थी कि उसे दो दिन में अपने साथ ले जाएगी. झाड़ फूंक करने के बाद शिवानी को घर लाया गया, जिसके बाद उसे वापस ससुराल भेज दिया गया. लेकिन ससुराल जाकर शिवानी ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी. उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. जहां उसने बयान में बताया था कि पीछा करने वाली महिला की परछाई ने उससे कहा था कि आग लगा लो तो उसने आग लगा ली है.

वहीं जब इस घटना के बारे पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक किसी भी प्रकार की उन्हें शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. 

यह भी पढ़ें: UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख तय, जानें- कब से शुरू होगा सेशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में हत्या के बाद सिर काटकर घर ले गया आरोपी, आराम से बनाता रहा खाना, गिरफ्तार
बाराबंकी में हत्या के बाद सिर काटकर घर ले गया आरोपी, आराम से बनाता रहा खाना, गिरफ्तार
रामपुर: मामी से एकतरफा प्यार में भांजा बना हत्यारा, मामा को शराब पिलाकर मफलर से घोटा दम
रामपुर: मामी से एकतरफा प्यार में भांजा बना हत्यारा, मामा को शराब पिलाकर मफलर से घोटा दम
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Middle East Crisis: ईरान में भीषण धमाके, दुनिया में बढ़ी टेंशन | Iran Israel America War | Khamenei
Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: 'अमेरिका का एक और F-16 फाइटर जेट मार गिराया', जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा
'अमेरिका का एक और F-16 फाइटर जेट मार गिराया', जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
Embed widget