एक्सप्लोरर

Joshimath News: हेलंग मारवाड़ी बाईपास के विरोध में जोशीमठ बाजार बंद, व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Helang Marwari Bypass: इस पूरे मामले को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के लोग व्यापारियों का दमन कर रहे हैं. इस दमन को कतिपय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जोशीमठ-बद्रीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव जोशीमठ से 13 किलोमीटर पहले बन रहे हेलंग मारवाड़ी बाईपास का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है. शुक्रवार को जोशीमठ में संपूर्ण बाजार बंद कर इंटर कॉलेज तिराहे से मारवाड़ी चौक तक विशाल जनाक्रोश रैली निकालने के बाद नगर के तमाम व्यापारी और जनप्रतिनिधि हेलंग पहुंचे.

नारेबाजी के साथ हेलंग पहुंचे लोगों को पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे ने बाईपास निर्माण कार्य स्थल तक जाने से रोक दिया. जिसके बाद व्यापारियों और पुलिस के जवानों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. नोकझोंक के बाद व्यापारी सुरक्षा घेरा तोड़कर जबरन अंदर घुस गए. कुछ मीटर चल कर व्यापारियों को पुलिस टीम द्वारा फिर रोक दिया गया. रोकने के बाद गुस्साए व्यापारी धरने पर बैठ गए स्थानीय प्रशासन के साथ शासन के खिलाफ नारेबाजी की.

व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के लोग व्यापारियों का दमन कर रहे हैं. इस दमन को कतिपय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास का कार्य रोका जाए नहीं तो आने वाले समय में चक्का जाम किया जाएगा. इसके साथ ही व्यापारी अमित सती ने कहा कि जल्द से जल्द हेलंग मारवाड़ी बाईपास का कार्य रुकना चाहिए. क्योंकि हेलंग मारवाड़ी बाईपास के बनने से व्यापारियों के हितों के साथ-साथ भगवान बद्री विशाल की यात्रा पर आने वाले सनातन धर्मावलंबियों की आस्था पर कुठाराघात होगा.

वहीं धरना स्थल पर पहुंचे प्रदर्शनकारी लगभग 1 घंटे तक कड़कड़ाती धूप में भूखे प्यासे बैठे रहे. सीआईएसएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों के खाने पीने के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी, जिस कारण कड़कड़ाती धूप में तमाम महिलाएं और प्रदर्शनकारी भूखे प्यासे बैठे रहे. जिसके बाद व्यापारियों के आक्रोश दिखाने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने खाने के वाहन को अंदर आने की अनुमति दी.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का प्रदर्शनकारियों को समर्थन

हेलंग मारवाड़ी बाईपास का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पहुंचे ज्योतिष पीठ के नवनियुक्त शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लगभग 1 किलोमीटर नंगे पांव पैदल चलकर धरना स्थल पर पहुंचे. उल्लेखनीय है कि सीआईएसएफ के जवानों द्वारा शंकराचार्य के काफिले को रोक दिया गया जिसके बाद शंकराचार्य आक्रोशित होकर पैदल ही चल पड़े.

जोशीमठ पहुंचे तीर्थ यात्रियों को हुईं परेशानियां

हेलंग मारवाड़ी बाईपास के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे जिस कारण जोशीमठ पहुंचे तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानियां हुई लोगों को खाने पीने की व्यवस्थाएं मुहैया नहीं हो सकीं. जिस कारण यात्री काफी परेशान रहें. दिल्ली से भगवान बद्री विशाल की यात्रा करने पहुंचे राघव, सुष्मिता, दीप्ति और अनुष्का कहते हैं कि व्यापारियों को तीर्थ यात्रियों के हितों का ध्यान रखते हुए ही निर्णय लेना चाहिए था. जोशीमठ भगवान बद्री विशाल की यात्रा का मुख्य पड़ाव है और यात्रियों को परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ में घोड़े-खच्चर को सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरल, पशुपालन विभाग ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
Gorakhpur News: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
गोरखपुर: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- 'भारत में…'
ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- 'भारत में…'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget