एक्सप्लोरर

कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद बस खाई में गिरी, एक की मौत, 55 घायल

Kannauj Bus Accident: सभी श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे. तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई. बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे.

Kannauj Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक बस का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया. यहां एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 55 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है. यह हादसा कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुआ. बताया जा रहा है कि श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे. तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई. बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे, जिनमें 55 यात्री घायल हैं और 1 की मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. एसपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई.

टायर फटने से खाई में गिरी बस

हादसे के वक्त बस में 60 से 70 यात्री मौजूद थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. उन्होंने आगे कहा, "55 लोगों को चोटें आई हैं. 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत हो गई. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है साथ ही जो भी घायल अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है. सभी यात्री नेपाल और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं.

इससे पहले बीते साल दिसंबर में यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget