एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat Murder: कानपुर देहात में पारिवारिक कलह बनी जानलेवा, दंपति को हथौड़े से उतारा मौत के घाट 

Kanpur Dehat Double Murder: बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे की सरकारी नौकरी से चचेरे भाई को जलन थी. मृतक का बेटा इटावा पीएसी में तैनात है. पारिवारिक जलन में हथौड़े से वार कर दंपति की हत्या कर दी गई.

Kanpur Dehat Double Murder Case: कानपुर देहात में चचेरे भाई ने मौत की ऐसी इबारत लिखी जिससे पूरा इलाका थर्रा गया. पारिवारिक जलन में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चचेरा भाई मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से सनी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मगलपुर थाना क्षेत्र के चिरखिरी गांव में चचेरे भाई ने देर रात हथौड़े से हमला कर दंपति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे की सरकारी नौकरी से चचेरे भाई को जलन थी. मृतक का बेटा इटावा पीएसी में तैनात है.

जानलेवा साबित हुआ पारिवारिक जलन

चचेरा भाई मोहन घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. सुबह परिजनों की खून से सनी लाशों पर नजर पड़ने के बाद घर में मातम पसर गया. वारदात की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई. घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया. पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भिजवा दिया. बताया जा रहा है कि कल रात मामूली विवाद में चचेरे भाई से कहासुनी हुई थी.

दंपति को हथौड़े से उतारा मौत के घाट 

सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस को परिवार वालों ने आए दिन का विवाद बताकर वापस लौटा दिया. देर रात चचेरे भाई मोहन ने भाई और भाभी की हत्या कर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी मोहन की तलाश में छापेमारी जारी है. घटना की जानकारी पाकर आईजी रेंज प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोहरे हत्याकांड की तफ्तीश को तेज करने और आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए. आईजी प्रशांत कुमार ने घटना का खुलासा करने पर भी अधिकारियों से बात की है.

चचेरे भाई की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक बी बीजीटीएस मूर्ति को जल्द से जल्द कातिल की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात को पारिवारिक जलन में अंजाम दिया गया है. मृतक की उम्र 70 साल के करीब है और आरोपी की उम्र भी लगभग 70 साल ही बताई जा रही है. घटना की बाबत मृतक दंपत्ति के बेटे ने बताया कि मारने वाला शख्स रिश्तेदार है. आए दिन परिवार में क्लेश होता था. कई बार पुलिस को भी जानकारी दी गई. इस बार पारिवारिक जलन की वजह से घटना के बारे में किसी ने सोचा नहीं था. 

Rampur Double Murder: रामपुर में दो मजदूरों की धारदार हथियार से हत्या, बकाया मजदूरी के विवाद में गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget