एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat Murder: रिटायर्ड टीचर की पत्नी और बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से हत्या, तीसरी शादी बनी हत्या की वजह?

UP Crime News: हमलावरों ने घर में सो रहे पति पत्नी और पिता पर धारदार हथियार से धावा बोल दिया. हमले में रिटायर्ड टीचर के पिता और नवविवाहिता की मौत हो गई. पुलिस ने दो बेटों को गिरफ्तार किया है.

Double Murder in Kanpur Dehat: कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. रिटायर्ड टीचर के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अमरौधा कस्बे के टंडन नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड टीचर विमल द्विवेदी की तीसरी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. रिटायर होने पर मिले पैसों के सहारे 64 साल की उम्र में उन्होंने 28 साल की लड़की जीवन साथी बनाया. दो पत्नियों के बच्चों ने पिता की तीसरी शादी का विरोध किया. रिटायर्ड टीचर विरोध को को नजरअंदाज कर तीसरी पत्नी के साथ अलग रहने लगे.

भारी पड़ी रिटायरमेंट के बाद तीसरी शादी 

गुरुवार सुबह विमल द्विवेदी के चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए. घर का खौफनाक मंजर देखकर पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. खून से लथपथ रिटायर्ड टीचर विमल द्विवेदी कराह रहे थे. दूसरी तरफ पत्नी खुशबू और पिता राम प्रकाश का शव पड़ा हुआ था. वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. लोगों से पूछताछ में पता चला कि रिटायर्ड टीचर ने तीसरी शादी की थी. परिजनों ने तीसरी शादी का विरोध किया था. पुलिस को पता चला कि विरोध को नजरअंदाज कर रिटायर्ड टीचर ने तीसरी पत्नी के साथ अलग रहने का फैसला किया.

दो पत्नियों के बच्चों पर शक गहरा गया. पुलिस ने दो बेटों ललित और अक्षत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस की सख्ती के आगे दोनों टूट गए. अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों बेटों ने बताया कि पिता और खुशबू को परिजनों ने शादी करने से मना किया था. बात नहीं मानने पर घर में घुसकर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया. हमले में रिटायर्ड टीचर के पिता और पत्नी की मौत हो गई.

हमले में टीचर के पिता और पत्नी की मौत

पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि हत्याकांड के पीछे रिटायर्ड टीचर विमल की तीसरी शादी प्रमुख कारण है. विमल द्विवेदी ने दो शादियां पहले की थी. रिटायरमेंट के बाद 28 साल की लड़की से शादी का विरोध परिवार में जमकर हुआ. दोनों पत्नियों के बेटों ने भी पिता के फैसले का विरोध किया. शक के आधार पर दोनों बेटों से पूछताछ की गई. पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है. हत्या के पीछे रिटायरमेंट का पैसा और प्रॉपर्टी मानी जा रही है. रिटायर्ड टीचर की संपत्ति दो बीवियों में बंटनी थी. संपत्ति में तीसरा हिस्सेदार आने से बंटवारे की रकम कम हो रही थी. 

Ayodhya Murder: हनुमान गढ़ी में साधु का शव मिलने से सनसनी, दो शिष्यों पर हत्या का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी का वीडियो वायरल, 45 हजार लेते पकड़ा गया बाबू, डिप्टी CM ने किया सस्पेंड
बस्ती: स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी का वीडियो वायरल, 45 हजार लेते पकड़ा गया बाबू, डिप्टी CM ने किया सस्पेंड
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
PDA दांव के बाद BJP का ओबीसी वोट बैंक पर खास फोकस, 30 से ज्यादा जातियों को साधने पर होगी नजर
PDA दांव के बाद BJP का ओबीसी वोट बैंक पर खास फोकस, 30 से ज्यादा जातियों को साधने पर होगी नजर

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget