एक्सप्लोरर

Kanpur News: परिवार को डराने के लिए दी मरने की धमकी, फिर नशे में युवक ने खुद पर डीजल डालकर लगा ली आग

Kanpur Self Immolation Cases: कानपुर के एक गांव में युवक के आत्मदाह करने की कोशिश से क्षेत्र सनसनी फैल गई. ग्रामीणों के मुताबिक, युवक इससे पहले भी ऐसा करने की कोशिश कर चुका है.

Kanpur News Today: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नशे के लती युवक ने खुद के ऊपर डीजल डाल कर आग लगा ली. इस घटना को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें युवक ने खुद के ऊपर डीजल डाल कर आग के हवाले कर दिया, देखते देखते ये आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की.

ये पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अजौली गांव का है. अजौली गांव के एक युवक ने नशे में धुत्त होकर परिवार को डराने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया. युवक की ऐसी हरकत से परिवार और मौके पर खड़े लोग सकते में आ गए. हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद कई लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की और वो कामयाब भी रहे.

आग से बुरी तरह झुलसा युवक
घटना से पहले युवक की खुद को आग लगा लेने की धमकी को परिवार और स्थानीय लोगों ने नशे में होने की वजह से हल्के में लिया. इसी वक्त नशेड़ी युवक ने जनरेटर से डीजल निकाल कर खुद पर डालकर माचिस से आग के हवाले कर दिया. अचानक हुई इस घटना लोग स्तब्ध हो गए. 

जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने रौद्र रुप धारण कर लिया. खुद को आग के हवाले करने के बाद युवक अपने आप को बचाता हुआ नजर आया. मौके पर मौजूद लोग बोरी और चादर से आग को बुझाने में कामयाब रहे. आग से बुरी तरह झुलस जाने के कारण आनन फानन में युवक कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. 

युवक पहले भी देता रहा जान देने की धमकी
ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन युवक नशेबाजी से गांव और उसके परिवार के लोग परेशान हैं. इससे पहले भी वह परिवार और अन्य लोगों के सामने जान देने की धमकी देता रहा है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज युवक ने फिर धकमी देते हुए खुद पर डीजल डाल कर माचिस से अपने कपड़ों में आग लगा ली. 

'नशे की हालत में खुद को लगाई आग'
इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय त्रिवेदी ने बताया कि प्रियांशु नाम के युवक ने नशे की हालत में खुद को आग से जला लेने की धमकी दे रहा था, जिसके बाद उसने खुद पर आग लगा ली. उन्होंने बताया कि प्रियांशु इससे पहले घर में रखे कपड़ों को कई बार जला चुका है.  पुलिस के मुताबिक, हालांकि आज नशे की हालत में प्रियांशु ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. आग लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया है और उसका उपचार कराया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Kanpur News: बच्चों का मोबाइल चलना हो सकता है खतरनाक, बढ़ रही है सर्वाइकल पेन की समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Amroha News: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
अमरोहा: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget